लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बीजेपी सरकार के मंत्री ने खुलेआम सड़क पर किया पेशाब, ट्रोल होने पर दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2018 12:40 IST

राजस्थान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री कालीचरण सराफ सड़क किनारे अपनी गाड़ी रूकवाकर पेशाब करते दिख रहे हैं।

Open in App

जयपुर, 15 फरवरी। राजस्थान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री कालीचरण सराफ का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल तस्वीर में  मंत्री कालीचरण सराफ सड़क किनारे अपनी गाड़ी रूकवाकर पेशाब करते दिख रहे हैं। 

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जब मंत्री कालीचरण सराफ से इस बारे में पूछा गया तो पहले तो उन्‍होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। बड़ा मामला तब होता जब वहां की दीवार गिर जाती। वहीं राजस्‍थान कांग्रेस की वाइस प्रेसिडेंट अर्चना शर्मा ने कहा कि जब स्‍वच्‍छ भारत अभियान पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है और ऐसे नेताओं के शर्मनाक कृत्‍य से गलत संदेश जाता है। उन्‍होंने कहा कि मंत्री यह अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कभी नहीं करेंगे। 

सोशल मीडिया पर भी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री कालीचरण सराफ को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बीजेपी के मंत्री ही ऐसे स्वच्छ भारत को प्रमोट करेंगे तो बाकियों से आप क्या उम्मीद कर रहे हैं। वहीं @Mithun Raykamal नाम के एक यूजर ने लिखा कि, हमने तो इरादा अब ऐसे ही स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया है। src="https://www.facebook.com/plugins/comment_embed.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fkirtishbhatt%2Fposts%2F10214503394325889%3Fcomment_id%3D10214503521569070&include_parent=false" width="560" height="121" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true"

एक यूजर @DevDagar ने कहा, 'जब कोई यही काम वाटरपुल में कर दे तब कहां जाती है ये स्वच्छता यही है एक असली सरार्फ सपोर्टर।  src="https://www.facebook.com/plugins/comment_embed.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fkirtishbhatt%2Fposts%2F10214503394325889%3Fcomment_id%3D10214503572250337&include_parent=false" width="560" height="141" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true"

बता दें कि ये मामला इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ गया क्यों कि यह तस्वीर एक ऐसे वक्‍त में सामने आई है जब जयपुर नगर निगम शहर को स्वच्छ भारत अभियान में टॉप पर लाने की कड़ी मेहनत कर रहा है। नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्‍यक्ति सड़क पर पेशाब करते पकड़ा जाता है तो उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।   

टॅग्स :जयपुरबीजेपीस्वच्छ भारत अभियानवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो