लाइव न्यूज़ :

पानी टंकी पर चढ़ गईं दो लड़कियां, बोलीं- 'भर्ती परीक्षा आगे बढ़ाओ वरना...'

By भाषा | Updated: January 1, 2020 11:49 IST

पुलिस ने इस मामले में बताया है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आंदोलन कर रही अभ्यर्थियों के साथ मंगलवार (31 दिसंबर) को बातचीत की लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन खत्म करने से मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपानी की टंकी के आसपास लगभग 50 अभ्यर्थी मौजूद हैं।अभ्यर्थियों ने तीन जनवरी से शुरू हो रही स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तिथि छह महीने आगे बढाने की सरकार से मांग की है।

 जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में बनी पानी टंकी पर सोमवार को चढी दोनों छात्राओं ने नीचे उतरने से मना कर दिया। वे स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रही हैं और दोनों का कहना है कि वे तब तक नीचे नहीं उतरेंगी जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती। इस खबर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। 

दोनों अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा की तिथि को आगे बढाने की मांग की थी और सोमवार को टंकी पर चढ गई थीं। कई अन्य अभ्यर्थी भी पानी की टंकी के पास एकत्रित हो गये। पुलिस के सहायक आयुक्त :गांधीनगर: राजवीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आंदोलन कर रही अभ्यर्थियों के साथ मंगलवार को बातचीत की लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन खत्म करने से मना कर दिया। दोनों लडकियां अभी भी टंकी पर हैं।

उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के आसपास लगभग 50 अभ्यर्थी मौजूद है। अभ्यर्थियों ने तीन जनवरी से शुरू हो रही स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तिथि छह महीने आगे बढाने की सरकार से मांग की है। राज्य सरकार पहले ही कह चूकी है कि परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। 

टॅग्स :जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO