लाइव न्यूज़ :

वीडियो: BSP नेता ने दी धमकी, कहा- "आ जाओ मोदी जी... पेटी पैक करके भेजूंगा"

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 12, 2019 20:48 IST

रामगढ़ में राजस्थान विधानसभा इलेक्शन के दौरान 7 दिसंबर को रामगढ़ में चुनाव नहीं हो सका था। इसका कारण बीएसपी कैंडिडेट लक्ष्मण सिंह का आकस्मिक निधन था। अब चुनाव की ये प्रक्रिया 28 जनवरी को संपन्न होगी।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता जगत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह धमकी भरा बयान देते दिख रहे हैं। रामगढ़ विधानसभा से बसपा कैंडिडेट जगत सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह के बेटे हैं। इस वीडियो में जगत सिंह पत्थर का जवाब AK-47 से देने की बात कहते दिख रहे हैं।

जगत सिंह इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को ललकारते दिख रहे हैं। नेता जी कहते हैं, "मैं पीछे नहीं हटूंगा भाईयों... गोली चलेगी तो पहली गोली मेरे ही सीने पर लगेगी... और पत्थर का जवाब AK-47 के साथ करता हूं मैं... तो आ जाओ अशोक जी... और आज जाओ मोदी जी... और आ जाओ वसुंधरा जी... सबको पेटी पैक करके भेजूंगा..."

रामगढ़ में राजस्थान विधानसभा इलेक्शन के दौरान 7 दिसंबर को रामगढ़ में चुनाव नहीं हो सका था। इसका कारण बीएसपी कैंडिडेट लक्ष्मण सिंह का आकस्मिक निधन था। अब चुनाव की ये प्रक्रिया 28 जनवरी को संपन्न होगी।

बता दें कि रामगढ़ में मुस्लिम, आहूजा पंजाबी और जाट समुदाय की बड़ी तादाद है। यहां गौ तस्करी और अकबर खान की लिंचिंग काफी बड़ा मुद्दा रहा है। विपक्षी पार्टी का कहना है कि जगत सिंह इस तरह का बयान देकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :बीएसपीकांग्रेसराजस्थानराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो