लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat 100th Episode: शादी में फेरे से पहले दूल्हे ने रखी अजीबो-गरीब शर्त, कहा सुनना चाहता हूं पीएम मोदी की 'मन की बात' और फिर....

By आजाद खान | Updated: May 1, 2023 17:18 IST

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक यह कार्यक्रम चलता आ रहा है। ऐसे में बीते रविवार को इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था।

Open in App
ठळक मुद्देबीते रविवार को पीएम मोदी की'मन की बात' का 100वां एपिसोड हुआ था। इस दौरान एक दूल्हे ने एक अजीबो-गरीब शर्त रखी थी। दूल्हे ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को देखने के बाद ही शादी करेगा।

जयपुर:  'मन की बात' के 100वें एपिसोड को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, राजस्थान के एक दूल्हा ने अपनी शादी के दौरान पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनी है। बता दें कि वह इस कार्यक्रम को सुनने के लिए अपने शादी के समय तो बढ़ा दिया और जब यह पीएम मोदी का यह कार्यक्रम खत्म हुआ तब उसने शादी रचाई है। 

गौर करने वाली बात यह है कि रविवार को एक बार फिर से 'मन की बात' का अयोजन हुआ था। इस बार इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर किया गया था क्योंकि यह एपिसोड कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। ऐसे में इस 100वें एपिसोड को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक दूल्हे ने रविवार को अपनी शादी रुकवा दी और पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने की मांग की। दूल्हे का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन ने हमेशा उसे प्रेरित किया है। ऐसे में वह 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को ऐसे ही मिस नहीं कर सकता है। इस कारण उनसे इस कार्यक्रम को सुनने की मांग रखी थी। यह शादी इलाके के एक नीजि रिसॉर्ट में हो रही थी। 

दूल्हे ने बताया कि वह हमेशा से पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनता आ रहा है  क्योंकि उसे "इससे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।" ऐसे में दूल्हे की मांग पर रिसॉर्ट में ही एक एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई जिसे दूल्हे संग बाकी मेहमानों ने भी देखा है। 

रविवार को हुआ था 'मन की बात' का 100वां एपिसोड

इस पर बोलते हुए दूल्हे ऋषभ ने बताया कि पीएम मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड न केवल उसने बल्कि उसकी होने वाली पत्नी और वहां मौजूद सभी रिश्तेदारों ने भी देखा है। बता दें कि रविवार को 'मन की बात' का 100वां एपिसोड जारी हुआ था जिसे देश के साथ विदेश में भी देखा गया है। 

हालांकि, कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रसारण की 100वीं कड़ी के अवसर की घोषणा बहुत धूमधाम से की गई थी, लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानताओं और पहलवानों के विरोध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर 'मौन की बात' थी। 

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से वह हर महीने के आखिरी रविवार को विभिन्न मुद्दों पर लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। ‘मन की बात’ के लिए श्रोताओं से राष्ट्रीय महत्व से जुड़े मुद्दों पर सुझाव और विचार भी आमंत्रित किए जाते हैं। कार्यक्रम की 100वीं कड़ी से पहले प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम उनके लिए ‘एक विशेष यात्रा’ रहा है। 

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :अजब गजबराजस्थानमन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?