लाइव न्यूज़ :

Rain in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और उमस से राहत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2022 15:40 IST

Rain in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के जिन इलाकों में बारिश हुई, उनमें कैलाश कॉलोनी, सरिता विहार, बुराड़ी, नोएडा, शाहदरा, नेवाडा, गोविंदपुरी, इंडिया गेट आदि शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर और उससे सटे इलाकों में अगले दो घंटे के दौरान मध्यम से भारी स्तर की बारिश जारी रहने की काफी संभावना है।लोगों ने ट्विटर पर राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की तस्वीरें साझा कीं।आईएमडी ने सुबह के समय शहर में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया था।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार दोपहर बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम कार्यालय ने भी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया था।

नयी दिल्ली के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम अनुमान केंद्र ने ट्वीट किया, ''दिल्ली-एनसीआर और उससे सटे इलाकों में अगले दो घंटे के दौरान मध्यम से भारी स्तर की बारिश जारी रहने की काफी संभावना है।'' दिल्ली-एनसीआर के जिन इलाकों में बारिश हुई, उनमें कैलाश कॉलोनी, सरिता विहार, बुराड़ी, नोएडा, शाहदरा, नेवाडा, गोविंदपुरी, इंडिया गेट आदि शामिल हैं।

लोगों ने ट्विटर पर राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की तस्वीरें साझा कीं। आईएमडी ने सुबह के समय शहर में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया था। इसने कहा, ''राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।''

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 यानी 'संतोषजनक' रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा' माना जाता है, 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' की श्रेणी में माना जाता है। 

टॅग्स :दिल्लीमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो