लाइव न्यूज़ :

Kavach: एक ही पटरी पर आमने-सामने से आ रही थीं ट्रेनें, 'कवच' ने रोकी टक्कर, एक में सवार थे रेल मंत्री, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2022 16:28 IST

शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने कवच तकनीक का सफल परीक्षण किया। इसके गवाह स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बने। यह तकनीक ट्रेन के एक्सीडेंट को रोकने में कारगर साबित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने कवच तकनीक का सफल परीक्षण कियास्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बने इसके गवाह

हैदरादबाद: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भारतीय रेवले की नई तकनीक 'कवच' का परीक्षण कर रहे थे। वे एक रेल के लोको पायलट वाले केबिन में सवार थे, जिस पटरी पर उनकी ट्रेन चल रही थी उसी पटरी पर सामने से दूसरी ट्रेन भी आ रही थी, लेकिन रेलमंत्री जिस ट्रेन में सवार थे। वह ट्रेन सामने से आ रही ट्रेन से 380 मीटर की दूरी पर अपने आप रूक गई। कुछ ऐसे रेलवे के द्वारा कवच तकनीक का सफल परीक्षण किया गया। सफल परीक्षण के बाद रेलमंत्री ने इस तकनीक को विकसित करने वाले इंजीनियरों को बधाई दी। 

बता दें कि दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने इस परीक्षण के कई वीडियोज अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए हैं। 

‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में रेलवे की मदद के लिए स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली का निर्माण किया गया। कवच को इस तरह से बनाया गया है कि यह उस स्थिति में एक ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देगा, जब उसे निर्धारित दूरी के भीतर उसी लाइन पर दूसरी ट्रेन के होने की जानकारी मिलेगी।

इस डिजिटल प्रणाली के कारण मानवी त्रुटियों जैसे कि लाल सिग्नल को नजरअंदाज करने या किसी अन्य खराबी पर ट्रेन स्वत: रुक जायेगी। कवच के लगने पर संचालन खर्च 50 लाख रुपये प्रति किलोमीटर आएगा, जबकि वैश्विक स्तर पर इस तरह की सुरक्षा प्रणाली का खर्च प्रति किलोमीटर करीब दो करोड़ रुपये है। 

टॅग्स :RailwaysAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो