लाइव न्यूज़ :

गोवा: दूधसागर झरने को देखने गए पर्यटकों को रेलवे पुलिस ने दी सजा-करवाया उठक बैठक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: July 17, 2023 16:46 IST

जारी वीडियो में कुछ पर्यटक को सजा मिल रही है और वे रेलवे पुलिस के सामने उठक बैठक करते नजर आ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के दूधसागर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यहां पर गए पर्यटकों को रेलवे पुलिस सजा दे रही है। बता दें कि इस सीजन में दूधसागर झरने के आसपास के लोग वहां बहुत जाया करते है।

पंजिम:गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित दूधसागर झरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ट्रेकर्स को कथित तौर पर रेलवे पुलिस द्वारा पकड़ने और उन्हें बतौर सजा के उठक-बैठक करवाते हुए देखा गया है।

 ट्वीट और कई आउटलेट्स का यह दावा है कि पर्यटकों के समूह को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया था और उन्हें यह सजा दी थी। बता दें कि दूधसागर गोवा का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है जहां इस सीजन में भारी तादात में सैलानी वहां आते है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पर्यटकों के एक ग्रुप जिनके पीठ पर बैग देखा जा सकता है उन्हें रेलवे पुलिस द्वारा सजा दिया जा रहा है। वीडियो में सैलानियों को सजा के तौर पर उठक और बैठक करते और कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। 

इन सैलानियों के आगे पीछे कुछ लोगों को भी देखा जा सकता है जिनके हाथ में डंडा दिखाई मिल रहा है और वे इन पर्यटकों को धमकाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को काफी दूर से बनाया गया है, इसलिए इसमें कई चीजें सही से स्पष्ट नहीं है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, इन पर्यटकों ने निर्धारित स्टेशन से पहले ट्रेन से उतर गए थे और रेलवे लाइन को पार कर सबसे प्रसिद्ध दूधसागर झरने को देखने के लिए गए थे। नियम के अनुसार, इस तरीके से दूधसागर झरने के देखने जाना मना है। यही नहीं ट्रेन की पटरियों को पार करना एक अपराध है और ऐसा करने वालों को सजा मिलती है। 

इससे पहले दक्षिण पश्चिम रेलवे ने भी एक ट्वीट किया था और लोगों को पटरियों पर चलने से मना किया था। यही नहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक ट्वीट भी किया है और लोगों को पटरियों पर चलने से मना किया है। इसके अलावा गोवा पुलिस, वन विभाग और रेलवे ने भारी बारिश और दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए मॉनसून के मौसम में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए है।

टॅग्स :अजब गजबगोवाRailway Policeवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल