लाइव न्यूज़ :

झारखंड के साहिबगंज में बिना इंजन चल रहे थे रेल डिब्बे और मालगाड़ी के रेक, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 5, 2023 10:31 IST

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि मुझे जहां तक याद आता है 1996 या 1998 में ऐसा ही एक हादसा जमुई में हुए था जब एक माल गाड़ी झाझा के पास से इंजन से छूट कर पीछे की तरफ जानी शुरू हुई और आखिर में जमुई स्टेशन पर पैसेंजर ट्रैन से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिना इंजन के डिब्बों को पटरी पर चलते हुए देखा गया है। स्थानीय ने इसे बड़ी लापरवाही माना है और घटना का वीडियो भी बनाया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर झारखंड के साहिबगंज का एक वीडियो सामने आया है। वाीडियो में बिना किसी इंजन के चार डब्बों को पटरी पर दौड़ते हुए देखा गया है। यही नहीं इन डब्बों के साथ एक मालगाड़ी के रेक को भी चलते हुए देखा गया है। 

क्लिप के सामने आने के बाद ट्रेन डिब्बे रखरखाव और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक पटरी पर बिना किसी इंजन के चार डब्बे अपनेआप चल रहे है। इन डिब्बों के साथ एक मालगाड़ी का रेक भी दिख रहा है जो इन डब्बों के साथ ही चल रहा है। रास्ते में मौजूद लोग इन चलते डिब्बों का वीडियो बनाने लगे और इन में से एक वीडियो वायरल हो गया। 

क्ल्पि में देखा जा सकता है कि किस तरीके से ये डिब्बे चल रहे हैं और रास्ता पर लोगों के साथ गाड़ियों का भी आना जाना लगा है। कुछ लोगों को यह कहते हुए भी सुना गया है कि वे इस घटना का पूरा वीडियो बनाए। वीडियो बनाने वाले ने इस रेलवे की घोर लापरवाही बताया है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह घटना कथित तौर पर झारखंड के बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर सामने आई है। वीडियो को एक्स पर ट्वीट करते हुए यूजर ने लिखा है कि बिना इंजन के ट्रेन चलती देखी है कभी? झारखंड के साहिबगंज में इंजन के बिना ही दौड़ती रही ट्रेन, बड़ा हादसा टला। बरहरवा रेलवे स्टेशन के साइडिंग से लुढ़ककर मेन ट्रैक पर आई बोगियाँ, भारी भीड़ के बीच रेलवे क्रॉसिंग पार की। गनीमत रही कि ट्रेन या गाड़ी से नहीं हुई टक्कर, बाल-बाल बचे लोग।

क्लिप को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे जहाँ तक याद आता है 1996 या 1998 में ऐसा ही एक हादसा जमुई में हुए था जब एक माल गाड़ी झाझा के पास से इंजन से छूट कर पीछे की तरफ जानी शुरू हुई और आखिर में जमुई स्टेशन पर पैसेंजर ट्रैन से टकरा गयी। एक और यूजर ने लिखा है कि अमृतकाल चल रहा... आप क्यो टोक रहे है?

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल