लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त की रात को पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को बाढ़ प्रभावित आनंदपुर साहिब में सांप ने डसा, तस्वीर शेयर कर कहा-जहर का असर कम हो रहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 17:58 IST

भारी बारिश के कारण पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के रूपनगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देनदी तट के पास के निचले इलाके जलमग्न हो गए थे।आनंदपुर साहिब और नंगल में हरसा बेला, भलान, भनाम और बेला सहित कई गांव जलमग्न हो गए।जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।

चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव अभियान के दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। बैंस ने कहा कि उन्हें 15 अगस्त की रात को सांप ने डस लिया था और अब उनकी हालत बेहतर है।

भारी बारिश के कारण पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के रूपनगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। दोनों बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद, ब्यास और सतलुज नदियों में जल स्तर बढ़ गया था, जिससे नदी तट के पास के निचले इलाके जलमग्न हो गए थे।

रूपनगर में, आनंदपुर साहिब और नंगल में हरसा बेला, भलान, भनाम और बेला सहित कई गांव जलमग्न हो गए। बैंस अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। बैंस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान की कृपा से, मेरे निर्वाचन क्षेत्र, श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है।’’

बैंस ने कहा, ‘‘बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से, मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।’’ 

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानबाढ़मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी