लाइव न्यूज़ :

फिर से विवाद में फंसे पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, संवाददाता सम्मेलन में दी गाली!, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2021 18:43 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘शहरी श्रमिकों के रोजगार के अधिकार के लिये पंजाब मॉडल शहरी रोजगार गारंटी मिशन की शुरुआत की जायेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकितने लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।150 दिहाड़ी मजदूरों में से केवल एक ने हाथ उठाया। मैंने पूछा कि उनमें से कितनों के पास श्रमिक कार्ड है।

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। शुक्रवार को वादा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहती है तो राज्य में शहरी श्रमिकों को रोजगार की गारंटी देने के लिये शहरी रोजगार गारंटी मिशन की शुरुआत की जायेगी।

सिद्धू ने रेखांकित किया कि पंजाब में ग्रामीण गरीबी की अपेक्षा शहरी गरीबी दोगुनी है। उन्होंने कहा कि रोजगार गारंटी योजना के दायरे में अकुशल श्रमिकों को भी लाया जायेगा। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘शहरी श्रमिकों के रोजगार के अधिकार के लिये पंजाब मॉडल शहरी रोजगार गारंटी मिशन की शुरुआत की जायेगी।’’

संवाददाता सम्मेलन के दौरान बातों-बातों में गाली दे दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। सिद्धू ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि हमारी स्कीम वो नहीं है। हमारी जो अर्बन गारंटी है किसी ने दी है गारंटी...@#$@@@..' और बात को जारी रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शहरी क्षेत्र में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की तरह होगा।’’ उन्होंने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। सिद्धू के अनुसार, एक प्रतिशत से भी कम दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण श्रमिकों ने खुद को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज दिन में मोहाली के मदनपुरा चौक पर कुछ श्रमिकों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि उनमें से कितने लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘150 दिहाड़ी मजदूरों में से केवल एक ने हाथ उठाया। मैंने पूछा कि उनमें से कितनों के पास श्रमिक कार्ड है, इस पर उन्होंने बताया कि इसके लिये अधिकारी उनसे पैसे मांगते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप अगर लाभार्थी को नहीं जानते हैं तो उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दे सकते।’’ प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO