लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स के ओवरडोज ने ली शख्स की जान, बेटे के शव के पास चित्कारती हुई मां का वीडियो वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 26, 2018 17:54 IST

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जो युवक पड़ा है उसके हाथ मे इंजेक्शन है। यह घटना पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा का है।

Open in App

फरीदकोट,  26 जून:  युवाओं के लिए नशा आज सबसे बड़ी बीमारी बन गई है। आए दिन हमें कोई-न-कोई ऐसी खबर सुनने को मिल जाती है, जिसमें नशे की वजह से किसी न किसी शख्स की जान चली जाती है। ऐसा ही एक मामला  पंजाब में देखने को मिला है। पंजाब के फरीदकोट में एक शख्स की ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से जान चली गई है। 

22 वर्षीय युवक बलविंदर सिंह का शव  फरीदकोट के कोटकपूरा में पुलिस को बरामद हुआ। वहीं इस नौजवान की एक वीडियो भी बना कर किसी द्वारा वायरल भी की गई है। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जो युवक पड़ा है उसके हाथ मे इंजेक्शन है। 

पंजाब की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले एक सप्ताह में नशा खत्म करने की बात कह थी लेकिन अब तक सरकार और पुलिस नशे पर लगाम लगाने में असफल ही साबित हुई है। खबरों के मुताबिक इस दौरान मृतक बलविंद्र सिंह की माता कश्मीर कौर ने बताया कि उसका बेटा कई दिनों से बाहर गया था और उन्हें यह भी नहीं पता कि वह कहां गया था और ना ही उसके आने की उन्हें सूचना थी। 

जम्मू-कश्मीर: रस्साकशी की इस सरकार में कश्मीरी आवाम सिर्फ दर्शक के रूप में मौजूद थी

उन्होंने बताया कि सुबह किसी ने आकर उनको सूचना दी कि खाली जगह पर कोई बेसूध पड़ा हुआ है जब जाकर देखा तो उसे पता चला कि यह तो उसका ही बेटा है और वह कभी-कभी नशा भी कर लेता था। उन्होंने लोगों से विनती की कि उसका घर तो उजड़ गया है ओर कोई भी नशा ना करें। 

कोटकपूरा के डी.एस.पी. मनबिंदर वीर सिंह ने बताया कि यह रात को पंजाब मेल रेलगाड़ी से आया था और सुबह उसकी डेड बॉडी उन्हें मिली थी जिस को काला पीलिया था और बाकी अभी जांच की जारी है। पुलिस ने नेश वाली बात से साफ इंकार कर दिया है। शुक्रवार को भी अमृतसर के छेहराटा स्थित नशे की ओवरडोज कारण दो नौजवानों की मौत हो गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :पंजाब समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल