लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमलाः कश्मीरी छात्र की वाट्सएप ग्रुप में लिखी ये अभद्र टिप्पणी वायरल, यूनिवर्सिटी से निलंबित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 16, 2019 01:38 IST

छात्र पर आरोप है कि उसने वाट्सएप ग्रुप में लिखा कि 'आज तो इनके साथ रियल PUBG हो गया।'

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी छात्र को वाट्सएप चैट की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है।उसने वाट्सएप ग्रुप में लिखा कि 'आज तो इनके साथ रियल PUBG हो गया।'

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में रोष है। अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच सुभारती यूनिवर्सिटी के एक कश्मीरी छात्र को वाट्सएप चैट की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। इस चैट में पुलवामा हमले पर अभद्र टिप्पणी की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र पर आरोप है कि उसने वाट्सएप ग्रुप में लिखा कि 'आज तो इनके साथ रियल PUBG हो गया।' जल्दी ही इस चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और छात्र की फौरन गिरफ्तारी की मांग की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि उन्हें छात्र के कई स्क्रीन शॉट मिले हैं। प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरु कर दी है और छात्र को यूनिवर्सिटी कैम्पस में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। हरादून के एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि वाट्सएप चैट के स्रोत की पड़ताल की जा रही है और छात्र फरार है।

ऐसा ही एक अन्य मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी देखने को मिला। यहां एक कश्मीरी छात्र को पुलवामा हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए निलंबित किया गया है। यूनिवर्सिटी के पीआरओ ओमर सलीम पीरजादा ने कहा, 'हमें एक आपत्तिजनक ट्वीट के बारे में पता जला है जिसमें लिखा है 'How the Jaish? Great Job'. इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने छात्र को सस्पेंड कर दिया है।'

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी