लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से की मुलाकात, संग बैठकर पी चाय, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2022 18:28 IST

सोमवार गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा जिसके लिए पीएम मोदी वोट डालने गुजरात पहुंचे हैं। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देमां का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी कमलम जा सकते हैंकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल कमलम पहुंचे हैंयहां पीएम मोदी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ बैठकर चाय की चुस्की ली। 

आपको बता दें कि कल सोमवार गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। जिसके लिए पीएम मोदी वोट डालने गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद के रानिप में वोट करेंगे। मां का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी कमलम जा सकते हैं।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल कमलम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ ही मिनटों में कमलम पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद सहित 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

भारतक्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत"एग्जिट पोल सिर्फ़ शेयर बाज़ार में हेरफेर करने की एक कोशिश है, हम 200 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे", ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा