लाइव न्यूज़ :

बिहार में 22 जनवरी को ही अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं गर्भवती महिलाएं, डॉक्टरों से कर रही हैं विनती

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2024 17:01 IST

बिहार ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी के अनुसार बिहार भर में करीब 100 से अधिक लोगों ने अलग-अलग महिला डॉक्टरों से संपर्क कर डिलीवरी का डेट 22 जनवरी ही निर्धारित करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के चलते बिहार भी राममय होता जा रहा हैसबसे दिलचस्प बात तो यह है कि बिहार में गर्भवती महिलाएं अपने बच्चे को इसी दिन जन्म देना चाह रही हैंबिहार ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी के अनुसार बिहार भर में 100 से अधिक गर्भवती महिलाएं 22 जनवरी को ही करना चाहती हैं अपनी डिलीवरी

पटना: 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के चलते बिहार भी राममय होता जा रहा है। सभी लोग इस दिन को शुभ मानकर कुछ अच्छा करने की सोचने लगे हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि बिहार में गर्भवती महिलाएं अपने बच्चे को इसी दिन जन्म देना चाह रही हैं। इसके लिए सभी जिलों में गर्भवती महिलाएं 22 जनवरी के दिन डिलीवरी करवाने की विनती डॉक्टरों से कर रही हैं।  

बिहार ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी के अनुसार बिहार भर में करीब 100 से अधिक लोगों ने अलग-अलग महिला डॉक्टरों से संपर्क कर डिलीवरी का डेट 22 जनवरी ही निर्धारित करने की मांग की है। विनती करने वाली सभी गर्भवती महिलाएं सिजेरियन से भी 22 जनवरी को ही डिलीवरी करवाने को तैयार हैं। बिहार की राजधानी पटना की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका राय ने बताया कि उनसे भी कई महिलाओं ने इन दिन डिलीवरी करवाने की गुहार लगाई है। ऐसे में हमारी कोशिश होगी कि नॉर्मल डिलीवरी की जाए। 

वहीं, पीएमसीएच की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अमृता राय ने भी कहा कि उनसे भी कई महिलाओं ने संपर्क कर 22 जनवरी को ही डिलीवरी कराने का आग्रह की हैं। पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच जैसे सरकारी अस्पतालों में भी वहां पदस्थापित डॉक्टरों से इस तरह के आग्रह किए जा रहे हैं। इस संबंध में डॉ. सारिका राय कहती हैं कि दरअसल, हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे का जन्मदिन यादगार हो। इसलिए इस खास तारीख के दिन डिलीवरी कराने को लेकर गर्भवती महिलाएं आग्रह कर रही हैं। 

गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ उनके परिजन भी मानते हैं कि 22 जनवरी का दिन अति शुभ है। इस दिन श्री राम आ रहे हैं, इसलिए वह चाहते हैं कि उनके घर का नया सदस्य इस शुभ घड़ी के दिन दुनिया में आए। परिजनों का विश्वास है कि जिस तरह 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने घर अयोध्या नगरी आ रहे हैं। उसी प्रकार उनके घर जो नया सदस्य आएगा, वह भी भगवान राम जैसा गुणों वाला होगा। 

हालांकि कई महिला डॉक्टरों ने इसका विरोध किया है और कहा है कि ऐसा करना जच्चा और बच्चा दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को किसी भावना में बहे बिना निर्धारित वक्त पर ही बच्चे को जन्म देना चाहिए, ऐसा करना दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होगा।

टॅग्स :बिहारराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो