लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियोः बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे शख्स को लात मार रहे पुलिसकर्मी, देखें, लोगों का फूटा गुस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2022 18:03 IST

पुलिस बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने के लिए एक व्यक्ति को बार-बार लात मारते देखा गया। वीडियो अब वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना रविवार को मवेली एक्सप्रेस में हुई।यात्रियों के टिकट की जांच करने के लिए आगे बढ़े।एएसआई और पुलिस अधिकारी कन्नूर से ट्रेन में सवार हुए।

कन्नूरः प्रतिनियुक्ति पर तैनात केरल पुलिस के एक कर्मी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसे बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को बार-बार लात से मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य पुलिस की काफी आलोचना हो रही है।

एक यात्री द्वारा बनाए गए करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के पास, नीचे बैठे एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी द्वारा बार-बार लात मारे जाने के बाद घुटनों के बल बैठे देखा जा सकता है। घटना रविवार को मावेली एक्सप्रेस ट्रेन की है। वीडियो में नजर आ रहा पुलिसकर्मी एएसआई है।

वह और एक अन्य पुलिसकर्मी कन्नूर से ट्रेन में सवार हुए और यात्रियों की टिकट जांचने लगे। पीड़ित को उन्होंने टिकट नहीं होने के संदेह में पीटा और पुलिस का दावा है कि वह शराब के नशे में था। उसे वड़ाकरा में ट्रेन से उतार दिया गया। कन्नूर के पुलिस अधीक्षक पी. एलनगोवन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि विशेष शाखा के एएसपी से इस मामले पर एक रिपोर्ट मांगी गई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल उक्त पुलिसकर्मी केरल रेलवे पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर है। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस भी घटना को लेकर जांच कर रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही केरल पुलिस की टीम ने नये साल के जश्न के लिए एक विदेशी नागरिक को, उसके द्वारा सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई शराब की बोतलें खाली करने को मजबूर किया था।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था। विदेशी नागरिक से जुड़े इस मामले में राज्य सरकार ने शनिवार को एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। इस ताजा घटना के संबंध में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि पुलिस हाथ से निकल गई है और सबसे निचले स्तर के कर्मियों को जिले में सत्तारूढ़ दल के लोग नियंत्रित कर रहे हैं, वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नियंत्रण में नहीं हैं। 

टॅग्स :केरलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी