लाइव न्यूज़ :

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कांस्टेबल ने बुजुर्ग को जूते से मारा, प्लेटफॉर्म के किनारे से लटकाया, वीडियो वायरल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 14:21 IST

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रसारित हुआ था और इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी था।

Open in App
ठळक मुद्देरीवा जिले के लौर थाने से संबद्ध कांस्टेबल अनंत शर्मा को निलंबित कर दिया है। कांस्टेबल बुजुर्ग व्यक्ति को बार-बार लात मारते हुए दिख रहा है।बुजुर्ग शराब के नशे में था और पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने और उसे प्लेटफॉर्म के किनारे से लटकाने का वीडियो सामने आया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रसारित हुआ था और इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी था। अधिकारियों ने रीवा जिले के लौर थाने से संबद्ध कांस्टेबल अनंत शर्मा को निलंबित कर दिया है। वीडियो में कथित तौर पर कांस्टेबल बुजुर्ग व्यक्ति को बार-बार लात मारते हुए दिख रहा है।

बुजुर्ग की पहचान जबलपुर से सटे नरसिंहपुर जिले के निवासी गोपाल प्रसाद के रूप में हुई है। अधीक्षक (राजकीय रेलवे पुलिस) विनायक वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुजुर्ग शराब के नशे में था और पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को हुई घटना के बारे में पता चलने के बाद रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो