लाइव न्यूज़ :

विरुष्का के रिसेप्शन में लड़की ने पीएम मोदी को कहा- Love you, मिला ये जवाब, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 14:03 IST

PM Modi का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Open in App

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज में 21 दिसंबर की शाम को हुई।  रिस्पेशन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रात के करीब 9 बजे पहुंचे। विराट और अनुष्का शर्मा ने हाथ जोड़कर पीओमो का स्वागत किया। पीएम ने विरुष्का को गुलदस्ता देकर आने वाली जिंदगी की बधाई दी लेकिन इन सब के बीच एक लड़की ने जब पीएम मोदी को  Love you कहा तो सब हैरान हो गए।

रिस्पेशन में जब विराट और अनुष्का के साथ पीएम फोटो के लिए पोज दे रहें थे तभी स्टेज के नीचे खड़े मेहमानों में से एक लड़की ने चिल्ला कर कहा- सर वी लव यू। पीएम मोदी ने जैसे ही यह आवाज सुनी उनकी नजरें सीधे उस लड़की पर पड़ी। इसके बाद पीएम मोदी ने लड़की को हाथ हिलाकर अपना रिएक्शन दिया। इस रिएक्शन और लड़की का लव यू  बोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने यहां लांल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। अनुष्का की ये साड़ी बनारस की पीली कोठी के कारीगरों ने बनाई है।अनुष्का की साड़ी और गहने को डिजाइन सब्यासाची ने किया है। वहीं विराट कोहली ने ट्रेडिशनल बंद गला शेरवानी पहना था और साथ में एक शॉल भी पहन रखा था।

26 दिसंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल में भी विरुष्का एक रिसेप्शन पार्टी देंगे, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और  टीम इंडिया पहुंचेगी। अनुष्का और विराट ने इटली में सीक्रेट वेडिंग कर सबको चौंका दिया था। 

टॅग्स :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीविराट अनुष्का रिसेप्शनविराट कोहलीअनुष्का शर्मापीएम मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो