लाइव न्यूज़ :

महिला ने की पैर छूने की कोशिश तो खुद सम्मान में झुक गए पीएम मोदी, मंत्री ने वीडियो शेयर कर कहा- 'मोदी जो कहते हैं, आचरण में भी उतारते हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 3, 2020 09:58 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा है, "हर मां और बेटी का सम्मान!'' पीएम मोदी 2 जनवरी और 3 जनवरी को कर्नाटक दौरे पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी जिस महिला के सम्मान में झुके थे उस महिला का नाम कंचन वर्मा है।कंचन वर्मा को तुमकुर में कृषि कर्मण अवार्ड के दौरान पीएम मोदी ने सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तुमकुर में कृषि कर्मण अवार्ड के दौरान का है। मंच पर एक-एक कर देश के तमाम राज्यों के उन किसानों को सम्मानित किया जा रहा था जिन्होंने अपने इलाके में बेहतर और सराहनीय काम किया है। इसी दौरान मंच पर पहुंची एक महिला को अवॉर्ड देने के बाद पीएम आगे बढ़कर उसके पैरों में झुक गए जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। असल में पहले महिला ने अवार्ड लेने के बाद खुद पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी लेकिन पीएम मोदी ने उसे रोका और खुद उसके आगे अपना सिर झुका लिया। इस वाक्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा है, "हर मां और बेटी का सम्मान! बेंगलुरु में जब एक महिला ने मोदी जी का चरण स्पर्श करना चाहा, तो उन्होंने न सिर्फ उसे ससम्मान रोका, बल्कि वे खुद महिला के चरण में झुक गए। यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते भी हैं।"

पीएम मोदी जिस महिला के सम्मान में झुके थे उस महिला का नाम कंचन वर्मा है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड पाने वाली कंचन वर्मा ने पहले पीएम का अभिवादन किया जिसका पीएम ने हाथ जोड़कर जवाब दिया था। उसके फौरन बाद कंचन ने पीएम के पैर छूने की कोशिश की थी लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और खुद उनके पैरों की ओर झुक गए। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहर्षवर्धनवायरल वीडियोकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो