लाइव न्यूज़ :

Man Vs Wild में बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी, फनी मीम देखकर नहीं रोक पायेंगे अपनी हंसी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 13:34 IST

'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) के एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ दिखने वाले हैं। इस एपिसोड के टीजर जारी होने के बाद ट्विटर पर #ManVsWild और #PMModionDiscovery टॉप ट्रेंड में चलने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया देखकर ये लग रहा है कि लोग इस शो को देखने के काफी उत्सुक हैं। कुछ मीम में लोग बीजेपी नेता और संघ के नेता के चेहरे पर बेयर ग्रिल्स का मुखौटे लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल के फेमस शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man Vs Wild) के एपिसोड में जल्दी ही दिखने वाले हैं। इंटरनेशनल टाइगर्स डे के दिन ये जानकारी मैन वर्सेज वाइल्ड के बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर पर एक टीजर वीडियो शेयर कर दी। टीजर में  पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ दिख रहे हैं। शो का यह ऐपिसोड 12 अगस्त को जारी किया जाएगा। इस वीडियो के जारी होने के बाद ट्विटर पर #ManVsWild और #PMModionDiscovery टॉप ट्रेंड में चलने लगा। ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया देखकर ये लग रहा है कि लोग इस शो को देखने के काफी उत्सुक हैं। लेकिन इसकी के साथ टीजर का वीडियो देखने के बाद लोगों ने जो फनी मीम शेयर किये हैं उसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे। 

कुछ मीम में लोग बीजेपी नेता और संघ के नेता के चेहरे पर बेयर ग्रिल्स का मुखौटे लगा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं मोदी जी ने 200 सालों से छुट्टी नहीं ली है। इसलिए अब वो आराम करने के लिए 'मैन वर्सेज वाइल्ड' आये हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बेयर ग्रिल्स को देखकर तो यही लगता है कि वो जल्दी ही बीजेपी में शामिल हो जायेंगे। आप भी देखें कुछ ट्वीट 

वीडियो के जारी होने के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी का कहना है, 'कई साल तक मैं प्रकृति, पहाड़ों और जंगलों के बीच रहा हूं....एक बार फिर जंगल में समय गुजारना बहुत ही शानदार अनुभव है, इस बार बेयर के साथ हूं, जिसमें कमाल की ऊर्जा है।'

वीडियो को शेयर कर बेयर ग्रिल्स ने कहा- भारतीय जंगलों का रोमांच भरा सफर पीएम मोदी के साथ

मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild)' के पीएम मोदी वाले एपिसोड पर बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट कर कहा कि 180 देशों के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के एक दूसरे पक्ष को देखेंगे क्योंकि वह पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारतीय जंगलों का रोमांच भरा सफर करेंगे।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?