लाइव न्यूज़ :

PM Modi Nitish Kumar friendship: 'नीतीश ने मना किया मोदी नहीं माने'... फिर हुआ कुछ और वीडियो वायरल, देखें

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 12:43 IST

PM Modi Nitish Kumar friendship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। यहां पर पीएम ने बिहार के लोगों को 21,400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का तोहफा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे2 मार्च को बिहार दौरे पर थे पीएम मोदी पीएम के आने पर नीतीश कुमार काफी खुश थेसोशल मीडिया पर नीतीश और मोदी की एक वीडियो वायरल हो रही है

PM Modi Nitish Kumar friendship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। यहां पर पीएम ने बिहार के लोगों को 21,400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का तोहफा दिया। पीएम के स्वागत की अगुवाई खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। पीएम के आने पर नीतीश कुमार काफी खुश थे। यह उनके भाषण में भी सुनने को मिला। नीतीश की खुशी और मंच से खुद का तारीफ सुनकर पीएम मोदी भी गदगद हुए। बिहार की धरती पर राजनीति के दो दिग्गजों का आपस में तालमेल वहां मौजूद बिहार के लोगों को भी काफी पसंद आ रहा था।

मंच पर नीतीश मोदी की तारीफ कर रहे थे। मंच के सामने से बिहार के लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। पूरा माहौल नीतीश-मोदी ने लूट लिया। सोशल मीडिया पर नीतीश-मोदी की दोस्ती के चर्चे होने लगे। इधर, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूलों की एक बड़ी माला पहनाई जाती है।

मोदी माला पहनने से पहले नीतीश का हाथ पकड़ लेते हैं और खींचते हैं। नीतीश मोदी को मना करते हैं। लेकिन मोदी नहीं मानते और नीतीश को भी बड़ी माला में जगह देते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिहार में मोदी के साथ नीतीश की फोटो जाहिर कर रही है कि बीजेपी के सामने अभी भी नीतीश का कद कम नहीं हुआ है।

बताते चले कि पीएम मोदी औरंगाबाद के बाद बेगुसराय भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलन्यास किया। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार की 40 सीट एनडीए के खाते में जाएंगी।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमारऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा