लाइव न्यूज़ :

वीडियो: अंडरवियर पहनकर प्लेटफार्म पर घूम रहे थे जीआरपी के एसओ, सामने आया सीसीटीवी फुटेज तो....

By आजाद खान | Updated: December 24, 2022 17:48 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि टंकी की पानी खत्म हो गई थी इस कारण वे अंडरवियर में प्लेटफार्म पर दिखे है। उन्होंने बताया कि वे नहाने के लिए ऐसी हालत में वहां जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर जीआरपी थानाध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जीआरपी थानाध्यक्ष को अंडरवियर में प्लेटफार्म पर घूमते हुए देखा गया है।इस पर कार्रवाई भी हुई है और उन्हें नोटिस जारी कर उनका ट्रांस्फर भी हुआ है।

लखनऊ: पीलीभीत में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अर्द्धनग्नावस्था में रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए नजर आ रहे है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है जिसमें जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह को अंडरवियर में देखा गया है। 

यही नहीं जीआरपी थानाध्यक्ष पर कई और आरोप भी लगे है जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह नहीं उनका ट्रांस्फर भी कर दिया गया है। 

वीडियो में क्या दिखा है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह रात के अंधेरे में रेलवे स्टेशन पर टहलते हुए नजर आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि वे बिना कपड़ों के केवल एक अंडरवियर पहने हुए घूमते दिखे है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस पूरे आरोप पर जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि टंकी में पानी खत्म हो गया था इसलिए वे इस हालत में नहाने वहां गए थे। खबर के अनुसार, वहीं कुछ लोगों द्वारा उन पर यह भी आरोप लग रहे है कि वे नशे की हालत में इस तरह से रेलवे स्टेशन पर जा रहे है। 

जीआरपी थानाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पर इस आरोप के साथ कई और आरोप भी लगे है जिस कारण उन पर कार्रवाई की गई है। जागरण की एक खबर के मुताबिक, जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पर यह भी आरोप लगे है कि वे यात्रियों व पुलिस कर्मियों से लगभग हर रोज अभद्रता करते है और पुलिस कर्मियों को दारू और गुटखा के लिए उन्हें काफी परेशान भी करते है। 

ऐसे में उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है और स्थानांतरण कर उन्हें अयोध्या भेज दिया गया है। इस हालात में अजीत कुमार गौतम को पीलीभीत का जीआरपी थानाध्यक्ष बनाकर उन्हें वहां भेजा गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोRailwaysअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा