लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फिजिक्स वाला के स्टाफ ने छात्र के साथ किया बुरा बर्ताव- दिया धक्का, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: February 22, 2023 17:42 IST

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि एडटेक फिजिक्स वाला का स्टाफ मेंमर कथित तौर पर छात्र के साथ गलत बर्ताव कर रहा है। वीडियो में स्टाफ द्वारा लड़के को धक्का देकर बाहर ढकेलते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएडटेक फिजिक्स वाला का एक वीडियो सामने आया है। वायरल इस वीडियो में स्टाफ मेंमर को कथित तौर पर छात्र को धक्का देते हुए देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद शीर्ष प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की गई है।

जयपुर: एडटेक फिजिक्स वाला का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें केंद्र के स्टाफ द्वारा कथित तौर पर बच्चे को धक्का देते और उनके साथ सही से बर्ताव नहीं करते हुए देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह घटना राजस्थान के कोटा का बताया जा रहा है। 

दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर फिजिक्स वाला के स्टाफ मेंमर का बच्चे के साथ किसी बात का विवाद हुआ था और इसके बाद यह घटना घटी है। ऐसे में घटना के सामने आने के फिजिक्स वाला के शीर्ष प्रबंधन द्वारा कार्रवाई भी करने की बात सामने आई है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक जगह पर कुछ बच्चे और फिजिक्स वाला के स्टाफ खड़े है और इतने में कथित तौर पर एक स्टाफ द्वारा छात्र को धक्का दिया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, स्टाफ मेंमर द्वारा बच्चे के सीने में हाथ देते हुए धक्का देकर आगे ढकेला जा रहा है। इसके बाद स्टाफ मेंमर द्वारा काफी तेज आवाज में बोला जा रहा है। 

घटना के समय कई छात्र और अन्य स्टाफ मेंमर को भी वहां खड़ा देखा गया है और इस दौरान स्टाफ मेंमर पीड़ित छात्र को कुछ बोलते हुए सुना गया है। वीडियो के अंत होने से पहले जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, उसके पास कोई आता है और फिर रिकार्डिंग वहीं रूक जाता है। 

घटना के बाद शीर्ष प्रबंधन ने की कार्रवाई

आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद शीर्ष प्रबंधन द्वारा कार्रवाई करने की बात सामने आई है। शीर्ष प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा है कि मामले में शामिल स्टाफ को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। घटना पर बोलते हुए शीर्ष प्रबंधन ने कहा है कि "छात्र फिजिक्स वाले की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इसलिए केंद्र प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।"

वहीं दूसरी ओर वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन्स भी देखे जा रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?