लाइव न्यूज़ :

नौसेना पायलट ने शादी के लिए अनूठे अंदाज में छुट्टी के लिए लिखा लेटर, शादी को बताया परमाणु बम

By भाषा | Updated: May 15, 2020 21:08 IST

गोवा में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर निशांत सिंह ने आईएनएस हंस के आईएनएएस 300 के कमान अधिकारी को यह पत्र लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देनौसैना के एक पायलट के अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगने के लिए लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पायलट द्वारा लिखे पत्र का शीर्षक था, ‘‘गोली खानी की आज्ञा दें’’ जिसके जवाब में अधिकारी ने लिखा ‘‘नरक में स्वागत’’ है।

पणजी। नौसैना के एक पायलट के अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगने के लिए लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पायलट द्वारा लिखे पत्र का शीर्षक था, ‘‘गोली खानी की आज्ञा दें’’ जिसके जवाब में अधिकारी ने लिखा ‘‘नरक में स्वागत’’ है। यह अनोखा संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गोवा में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर निशांत सिंह ने आईएनएस हंस के आईएनएएस 300 के कमान अधिकारी को यह पत्र लिखा था।

निशांत ने नौ मई को लिखे पत्र में शादी करने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘इतने कम समय में यह बम आप पर गिराने का खेद है लेकिन आप भी इस बात पर राजी होंगे कि, मैं खुद पर एक परमाणु बम गिराने जा रहा हूं और मुझे लगता है कि युद्ध के समय जैसी परिस्थिति को देखते हुए हम तत्काल निर्णय लेते हैं, उसी तरह मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए मैं इस पर दोबारा विचार नहीं कर सकता।’’

मिग पायलट ने कहा, ‘‘ऊपरोक्त विषय में, मैं आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से शांति में अपना बलिदान करने के लिए आपकी मंजूरी चाहता हूं, पूरी तरह से कर्तव्य की रेखा से बाहर और वैवाहिक जीवन के इस कब्रिस्तान में कई अन्य बहादुर पुरुषों का साथी बनना चाहता हूं।’’

वरिष्ठ अधिकारी को शादी का निमंत्रण देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि ड्यूटी पर कभी भी दोबारा ऐसा कुछ नहीं करूंगा या अपने प्रशिक्षु पायलटों को ऐसे कुछ नहीं सिखाऊंगा।’’ कमान अधिकारी ने लाल स्याही में हस्तलिखित उत्तर में सिंह को याद दिलाया कि, ‘‘तुम्हारे एकल जीवन में मैं तुम्हारा प्रशिक्षक था.... एसीपी के तौर पर तुम्हें मिग उड़ाते हुए देखना मेरे लिए काफी गौरवपूर्ण क्षण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तुममे एक उत्साह देखा, मुझे हमेशा पता था कि तुम अलग हो.... लेकिन सभी अच्छी चीजों का अंत आता है।’’ सीओ ने कहा, ‘‘ नरक में तुम्हारा स्वागत है।’’ नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दोनों के बीच हुआ एक निजी संवाद था। उन्होंने कहा, ‘‘ नौसेना कर्मी की शादी हो गई है।’’

टॅग्स :नेवीसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’