लाइव न्यूज़ :

यहां कैदी बनकर खाना खाते हैं लोग, पटना में खुला जेल की तरह दिखने वाला रेस्टोरेंट

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2023 13:43 IST

पटना में सगुना मोड़ के पास खुले 'द रॉयल जेल रेस्त्रो (The Royal Jail Restro) इन दिनों लोगों की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में जेल की थीम पर खुला अनोखा रेस्टोरेंटजेल की थीम पर बने इस रेस्टोरेंट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पटना में सगुना मोड़ के पास खुला 'द रॉयल जेल रेस्त्रो' के नाम से ये रेस्टोरेंट खुला है

पटना: जेल एक ऐसी जगह है जहां शायद ही कोई जाना चाहे। जेल का नाम सुनते ही लोग अक्सर डर जाते हैं और वहां जाने की नौबत कभी न आए ऐसा ही सोचते हैं लेकिन बिहार के लोगों पर एक अलग ही शौक चढ़ा है जेल में खाना खाने का... जी हां, हम बात कर रहे हैं पटना में जेल की थीम पर खुले एक रेस्टोरेंट की जिसकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। 

पटना में सगुना मोड़ के पास खुले 'द रॉयल जेल रेस्त्रो' (The Royal Jail Restro) इन दिनों लोगों की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लोग जेल के अनुभव के साथ स्वादिष्ट खाना खाने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट को खुले अभी कुछ ही समय हुआ है और इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। 

जेल की तरह लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था 

गौरतलब है कि इस रेस्टोरेंट को पूरी तरह से एक जेल की तरह बनाया गया है। मगर इस जेल में सारी सुविधाएं किसी लग्जरी रेस्टोरेंट से कम नहीं है। यहां पर ग्राहक जेल की कोठरी में बैठकर खाना खाने के अनुभव कर सकते है। यहां जेल की सलाखें बनी हुई है। कोठरी में लोग बैठकर जहां खाना खाना पसंद कर रहे हैं वहीं लोग खूब तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट की इतनी डिमांड है कि लोग लंबा इंतजार करके भी यहां खाना खाने पहुंच रहे हैं।

जेल में एक मिनी थियेटर की भी सुविधा 

पटना स्थित इस रेस्टोरेंट में आप थियेटर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां लोग बैठकर फिल्म देख सकते हैं। थिएटर में बैठने के लिए यहां दो घंटे के 1000 रुपये देने होते हैं और आप इसका आनंद ले सकते हैं। बता दें कि यहां पर लोग वेज खाने के साथ-साथ नॉन खाने की काफी मांग कर रहे हैं। यहां नॉनवेज खाने की डिमांड काफी ज्यादा है। रेस्टोरेंट में आने वाले लोग तंदूरी चिकन, कड़ाही चिकन की ज्यादा मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनाभोजनअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी