लाइव न्यूज़ :

Pashupatinath Temple: पशुपतिनाथ मंदिर के अंदर फोटो खींचना मना है, नहीं माने तो जेब करनी होगी ढीली, 2000 रुपये जुर्माना, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2023 17:08 IST

Pashupatinath Temple: परिसर के अंदर तस्वीरें खींचने और वीडियो शूट करने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि ऐसा करने वालों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा या उनके खिलाफ साइबर अपराध कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकाठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है।भगवान पशुपति (महादेव) को समर्पित है।मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित है।

काठमांडूः नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने मंदिर आने वाले लोगों और तीर्थयात्रियों को मुख्य मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें खींचने और वीडियो शूट करने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि ऐसा करने वालों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा या उनके खिलाफ साइबर अपराध कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।

काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो भगवान पशुपति (महादेव) को समर्पित है। यह मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित है। भारत और दुनिया भर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। पशुपतिनाथ मंदिर संबंधी मामलों की देखरेख के लिए जिम्मेदार शासी निकाय पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें खींचना या वीडियो शूट करना पहले से ही प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि ताजा चेतावनी हिंदू त्योहार तीज से पहले जारी की गई है। इस साल यह तीन दिवसीय उत्सव रविवार से शुरू होगा। पीएडीटी ने शुक्रवार को जारी नोटिस में चेतावनी दी कि मुख्य मंदिर परिसर के अंदर वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने वालों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

पीएडीटी प्रवक्ता रेवती रमन अधिकारी ने कहा कि तीज के त्योहार से पहले विशेष रूप से युवक एवं युवतियां मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मंदिर परिसर में घुस आते हैं, वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते हैं तथा उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पशुपति के शिव लिंग के टिकटॉक वीडियो देखे हैं।

हमने पाया है कि मुख्य मंदिर की तस्वीरें और वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए हैं। यह नियम के विरुद्ध है।’’ अधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर के अंदर वीडियो बनाने या तस्वीरें लेने वालों पर 500 रुपये से 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

तीज एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस अवसर पर पूरे नेपाल से हजारों महिलाएं पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव एवं उनकी पत्नी पार्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित होती हैं तथा अपने परिवार के कल्याण, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

टॅग्स :Nepal Federationlord shiva
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah Oath Ceremony: 275 में से 182 सीट जीतकर नेपाल के सबसे युवा पीएम बालेंद्र शाह?, ‘शुभ मुहूर्त’ दोपहर 12:34 बजे शपथ

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो