लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी अभिनेत्री का जिम्बाब्वे टीम से वादा, कहा- अगर भारत को हराया तो करूंगी जिम्बाब्वियन लड़के से शादी

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2022 17:16 IST

सेहर शिनवारी ने गुरुवार को भारत बनान जिम्बाब्वे मैच को लेकर ट्वीट किया और कहा है कि अगर जिम्बाब्वे भारत को हरा देता है, तो वह 'जिम्बाब्वे के लड़के' से शादी करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकहा - अगर जिम्बाब्वे भारत को हरा देता है, तो वह 'जिम्बाब्वे के लड़के' से शादी करेंगीपाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लेकर भी अभिनेत्री ने किया ट्वीट कहा - भारतीय टीम पर काला जादू करने के लिए बंगाली बाबा के पास जाऊंगी

ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्वकप में भारत अपना सुपर 12 का आखिरी मुकाबला  रविवार 06 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने जिम्बाब्वे की टीम से वादा किया है। इस वादे के मुताबिक अगर जिम्बाब्वे टीम भारत को हरा देती है तो वह जिम्बाबियन लड़के से शादी कर लेंगी। 

शिनवारी ने गुरुवार को भारत बनान जिम्बाब्वे मैच को लेकर ट्वीट किया और कहा है कि अगर जिम्बाब्वे भारत को हरा देता है, तो वह 'जिम्बाब्वे के लड़के' से शादी करेंगी। उनका यह ट्वीट जिम्बाब्वे द्वारा पाकिस्तान को एक रन से हराने के एक हफ्ते बाद आया है, इस हार के बाद से पाक क्रिकेट टीम को काफी आलोचना का शिकार करना पड़ा था।

वहीं पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लेकर भी अभिनेत्री ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, अगर पाकिस्तान आज दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है, तो मैं भारतीय टीम पर काला जादू करने के लिए बंगाली बाबा के पास जाऊंगी ताकि वे जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत न सकें और पाकिस्तान अंततः सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सके।

आपको बता दें कि पाकिस्तान 27 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे से 1 रन से हार गया था। पाकिस्तान जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 130 रन के लक्ष्य को पाने में नाकामयाब रही थी। सेमिफाइनल की लड़ाई के लिए पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से  जीतना जरूरी है। 

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट टीमटीम इंडियाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपज़िम्बाब्वे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी