लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचना है तो ज्यादा से ज्यादा सोएं.. पाकिस्तान के मौलाना का वीडियो हुआ वायरल

By गुणातीत ओझा | Updated: June 14, 2020 14:49 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पाकिस्तान के मौलाना साहब लोगों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के मौलाना ने कहा है कि हम जब सोते हैं तब कोरोना भी सो जाता है। कोरोना से बचना है तो आप ज्यादा से ज्यादा नींद लें।मौलाना की कोरोना वायरस से बचने की बेतुकी सलाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोरोना महामारी से बचने के लिए पाकिस्तान के मौलाना ने एक अजीबो-गरीब तरीका बताया है। मौलाना ने कहा है कि हम जब सोते हैं तब कोरोना भी सो जाता है। कोरोना से बचना है तो आप ज्यादा से ज्यादा नींद लें। मौलाना की कोरोना वायरस से बचने की बेतुकी सलाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मौलाना लोगों से यह कहते दिख रहे हैं कि  अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं।

बताते चलें कि  पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 35 हजार के पार हो गई है। ऐसे समय में पाकिस्तान के मौलाना ने बहुत ही बेतुका बयान दिया है। इसे पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। मौलवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में मौलवी साहब लोगों को यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं।

इस वीडियो में मौलाना साहब ने कहा कि हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है।

पाकिस्तान में शनिवार तक कोरोना के 1 लाख 35 हजार 702 नए मामले आ चुके हैं। इनमें से सिंध प्रांत में 51 हजार 518 और पंजाब प्रांत में 50 हजार 87, खैबर पख्तूनख्वाह में 17,450, बलूचिस्तान में 7,866, इस्लामाबाद में 7,163, गिलगित बालटिस्तान में 1,044 और पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर में 574 मामले आए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल