लाइव न्यूज़ :

बच्ची की नाक बनी हाथी की सूंड, लोगों ने कहा- शैतान का रूप है यह लड़की

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 22, 2017 18:56 IST

पाकिस्तान की मासूम बच्ची की नाक हाथी के सूंड की तरह फूलती जा रही है, मां गहने बेच भी नहीं करा पा रही इलाज

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाली 15 महीने की एक बच्ची अजीब बीमारी की शिकार है। इस बच्ची का नाम आसिया मंघरियो है। बच्ची की नाक दिन-प्रतिदिन हाथी के सूंड की तरह फूलती जा रही है। बच्ची की नाक फूलकर टेनिस के बॉल जितनी बड़ी हो गई है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि बच्ची के माता-पिता की आर्थिक स्थिती वैसी नहीं है कि वह बच्ची का ऑपरेशन करा सके।

बेटी के इलाज के लिए मां ने बेचे सारे गहने

आसिया की मां फतन बेटी को इलाज के लिए कराची के सबसे महंगे अस्पताल जिन्नाह पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल सेंटर ले कर गईं। 160  किलोमीटर के सफर और फिर अस्पताल में डॉक्टरों के बिल चुकाने के लिए आसिया की मां को अपने सोने के कंगन और बाकी सारे गहने तक बेचने पड़े। आसिया की इस बीमारी को देखकर डॉक्टर भी काफी हैरान हैं। डॉक्टरर्स ने फिलहाल आसिया की मां फतन और पिता अचर को 2 महीने इंतजार करने को कहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि आसिया 'फ्रंटिनजल एंसेफलोसील' नाम की बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी से दिमाग के टिशू काफी धीरे बढ़ते हैं। डॉकटरों का कहना है कि यह सर्जरी काफी जोखिम भरी हो सकती है।

माता-पिता को डर बच्ची को खो ना दें...

मिरर की मानें तो आसिया के माता- पिता का कहना है कि उन्हें इस बात की काफी चिंता है कि उनकी बेटी की अगर बीमारी ठीक नहीं हुई तो वह ऐेसे हाल में कैसे जी पाएंगे। आसिया की मां फतन का कहना है कि आसिया दिन भर बढ़ती नाक की वजह इतनी दर्द में रहती है कि रोते रहती है। ना तो वह खाना खा पाती है और ना ही कुछ पी पाती है। वहीं आसिया के पिता अचर का कहना है कि वह महीने का किसी तरह 8 हजार रुपए ही कमा पाते हैं। उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता है कि कहीं वह आसिया को खो ना दें।

अभिशापित है आसिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि आस-पास के लोग आसिया मंघरियो के घरवालों की आर्थिक तंगी को समझने के बजाए इसे एक अभिशाप का रूप दे रहे हैं। नाक के बढ़ने की वजह से आसिया के घर कॉलोनी वालों ने शापित समझकर आना- जाना छोड़ दिया है। आसिया के माता-पिता ने यह तक बताया कि उनके गांव वाले आसिया को शापित बच्ची बताते हैं और उनका कहना है कि यह एक आम बच्ची नहीं बल्कि शैतान का रूप है। जिसका शैतान जैसा चेहरा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानविश्व समाचारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी