लाइव न्यूज़ :

जहानाबाद में सामने आया पकड़उवा विवाह, अपहरण कर नाबालिग की शादी, लड़का रोता रहा, पंडित जी पढ़ते रहे मंत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2020 19:27 IST

पकड़उवा विवाह की परंपरा बहुत पुरानी है, लेकिन 80 के दशक में इसके आंकड़ों में लगातार इजाफा हुआ है. पिछले साल के आंकड़े तो काफी चौंकाने वाले हैं, जिसमें हजारों लड़कों का अपहरण कर उनकी जबरन शादी कराई गईं. 

Open in App
ठळक मुद्देपकड़उवा शादी के पीछे सबसे बड़ी वजह है दहेज.शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह नाबालिग है तथा जबरन शादी करना कानूनन अपराध है.

पटनाः बिहार के जहानाबाद में जबरिया विवाह का एक मामला सामने आया है. जहां नाबालिग लड़के का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया और सिर्फ 10 मिनट में उसकी शादी करा दी गई.

घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से घटी, जहां से नाबालिग युवक को जबरन उठाकर ले जाया गया और उसकी शादी करा दी गई. इस संदर्भ में आदर्श कॉलोनी निवासी नाबालिग छात्र रविरंजन कुमार ने नगर थाने में अपहरण कर शादी कर दिये जाने का मामला दर्ज कराया है.

पीड़ित युवक ने कहा है कि वह 11 दिसंबर की शाम भाभी सुनैना देवी एवं उनकी बहन मंजू देवी के बुलावे पर काको थाना इलाके के देवरत गांव जाने के लिए निकला था. लड़के ने बताया कि भाभी ने फोन कर बुलाया था, इसी दौरान बीच रास्ते में बस स्टैंड के पास पहले से घात लगाये पांच लोगों ने लाल रंग के चार पहिया गाड़ी में जबरन बिठा ली और मोबाइल छीन लिया.

बदमाशों ने उन्हें अपने साथ बिठाकर गाड़ी में मदारपुर ले गये जहां जबदस्ती सभी लोगों ने मिलकर शादी कर दी. नाबालिग लड़का रोता रहा- चिल्लाता रहा पर उसका किसी ने एक न सुनी. रविरंजन ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को लड़की वालों ने उसका मोबाइल वापस किया तो उसने परिजनों को उसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे छुड़ाकर घर ले गए. उसने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग है और उसकी शादी जबरन कराई गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह नाबालिग है तथा जबरन शादी करना कानूनन अपराध है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो