लाइव न्यूज़ :

सड़क पर गड्ढों से परेशान जनता ने बना दिए ऐसे निशान, शर्मिंदा प्रशासन ने तुरंत बनवा दी रोड

By रजनीश | Updated: May 3, 2019 15:12 IST

स्थानीय निवासियों के अनुसार उनका तरीका बहुत प्रभावी रहा क्योंकि एक दिन के भीतर ही गड्ढों को सही कर दिया गया। गड्ढों के पास चित्रकारी किए जाने से पहले लगभग सालभर वहां की जनता परेशान रही।

Open in App

सड़क पर बने गड्ढों से भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों के नागरिक भी पीड़ित हैं। इन गड्ढों के चलते हादसे होना आम बात है लेकिन कई बार ये गड्ढे इतने खतरनाक साबित होते हैं कि इनसे होने वाले दुर्घटना में लोगों की जान तक चली जाती है। पता नहीं क्यों जिम्मेदार आधिकारियों और नेताओं को ये गड्ढे दिखते क्यों नहीं। दूसरी बात शिकायत करने के बाद भी इन जानलेवा गड्ढों को ये ठीक नहीं कराते...

परेशान नागरिकों ने गड्ढों के आसपास कुछ ऐसी चित्रकारी किया है जिससे अधिकारियों का ध्यान खींचा जा सके। ये कारनामा ब्रिटेन के मिडिल्सब्रो के कुछ निवासियों ने किया।

मिडिल्सब्रो के एक बस्ती के लोग सड़क बने इन चित्रों को देखकर खुश दिखे क्योंकि इसी चित्रकारी की वजह काउंसिल जल्दी काम करने के लिए मजबूर हुआ। क्योंकि इन चित्रों की वजह से काउंसिल को शर्मिंदा होना पड़ रहा था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार उनका तरीका बहुत प्रभावी रहा क्योंकि एक दिन के भीतर ही गड्ढों को सही कर दिया गया। गड्ढों के पास चित्रकारी किए जाने से पहले लगभग सालभर वहां की जनता परेशान रही।   

गड्ढे भरे जाने के बाद की तस्वीर।

फालिक आर्ट की ये तस्वीरें टेस्साइड कनेक्टेड नाम के फेसबुक पेज पर शेयर की गई जहां से ये वायरल हो गईं। हालांकि मिडिल्सब्रो काउंसिल के एक प्रवक्ता ने दावा किया है कि गड्ढों को ठीक करने का काम पूर्व नियोजित (प्री प्लान) था।

टॅग्स :ब्रिटेनसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो