लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: खाद के लिए किसानों में हाहाकार, पर्ची और झोले की लगा रहे हैं लाइन, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 18, 2022 23:03 IST

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में खाद पाने के लिए किसान रोजाना लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। मुरैना प्रशासन का कहना है कि खाद की कमी नहीं है, वितरण की समस्या है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में गहराया खाद संकट, किसान लगा रहे हैं लंबी-लंबी लाइन प्रशासन का कहना है कि खाद की कमी नहीं है, वितरण की समस्या है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगावहीं किसानों का आरोप है कि दो-दो दिन लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रही है खाद

मुरैना: मध्य प्रदेश में खाद संकट इस कदर गहरा गया है कि किसानों को खाद की पर्ची और झोले की लाइन लगानी पड़ रही है लेकिन उसके बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। इस संबंध में मुरैन जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में खाद की कोई दिक्कत नहीं है, उसके वितरण में परेशानी हो रही है और उसे भी जल्द दूर कर लिया जाएगा और किसानों को आसानी से खाद मिलने लगेगा।

लेकिन प्रशासन के दावों के उलट मुरैना के जौरा में किसानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खाद मिलने की पर्ची के साथ-साथ घर से लाये हुए झोले को लाइन में लगाये हुए हैं। इस संबंध में किसानों का आरोप है कि वो पिछले चार दिनों से रोजाना ऐसे ही सुबह आकर खाद की लाइन में लगते हैं और शाम होते खाली हाथ वापस लौट जाते हैं।

इस संबंध में कुछ किसानों का कहना है कि भारी मशक्कत के बाद कुछ को खाद मिल जाती है लेकिन सैकड़ों किसानों को बिना खाद के वापस लौटना पड़ रहा है। हालत यह है कि महिलाएं भी अपने घर का काम-काज छोड़कर खाद के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में केवल मुरैना ही नहीं बल्कि गुना समेत अन्य जिलों में खाद संकट फिर से गहरा गया है। किसान खाद के लिए परेशान हो रहा हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।

बीते अक्टूहर में इसी तरह की खाद की लंबीलाइन में गुना के एक किसान की मौत भी हो चुकी है। 30 साल के राम प्रसाद कुशवाहा गुना के गोल्याहेड़ा गांव के रहने वाले थे। वो कुंभराज खाद्य वितरण केंद्र पर लगातार दो दिनों से खाद लेने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उसी लाइन में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमुरैनाGuna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल