लाइव न्यूज़ :

नगालैंड से आए ऑनलाइन ऑर्डर पर Flipkart ने कहा-भारत से बाहर सर्विस नहीं देते, बाद में माफी मांगी, जानें क्या है पूरा मामला?

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2020 09:06 IST

विवाद बढ़ने के बाद फ्लिपकार्ट ने इसके लिए माफी मांगी। फ्लिपकार्ट ने कहा, अनजाने में हुई गलती के लिए हमें खेद है। हम नगालैंड सहित देश के हर क्षेत्र में सेवाभाव सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लिपकार्ट ने नागालैंड को भारत के बाहर बता दिया। इस बात को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

नई दिल्ली: ई़-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने नगालैंड के एक ग्राहक के ऑर्डर को ये कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि वह भारत के बाहर के ऑर्डर नहीं लेती है। इस बात को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक़, एक ग्राहक ने कंपनी से सवाल किया कि वह पूर्वोत्तर के राज्य में समान क्यों नहीं पहुंचा रहा है। इसके जवाब में फ्लिपकार्ट ने कहा, हमें क्षमा करें। हमारे साथ खरीदारी की आपकी रुचि की सराहना करते हैं। लेकिन, हम भारत के बाहर अपनी सेवाएं नहीं देते हैं। हालांकि, इसपर विवाद होते ही कंपनी बैकफुट पर आ गई और उसने माफी मांगी।

इसपर त्रिपुरा शाही वंशज और स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन के संस्थापक प्रद्योत माणिक्य देब वर्मन ने कहा, हैलो फ्लिपकार्ट। क्या यह सच है? अगर सच है तो क्या आप नहीं जानते कि नागालैंड भारत से बाहर नहीं है। ये चौंकाने वाला है। एक यूजर ने लिखा, 'हमें अभी भी स्वतंत्रता नहीं मिली है और हम अभी भी भारत का हिस्सा हैं। सभी राज्यों के साथ समान रूप से व्यवहार करें!'।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद फ्लिपकार्ट ने इसके लिए माफी मांगी। फ्लिपकार्ट ने कहा, अनजाने में हुई गलती के लिए हमें खेद है। हम नगालैंड सहित देश के हर क्षेत्र में सेवाभाव सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। हम आपके साथ जुड़ने और वर्तमान में उपलब्ध विकल्प प्रदान करने में खुश हैं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो