लाइव न्यूज़ :

फोटो: पीएम मोदी की मां के देहांत पर दूसरी कक्षा के बच्चे ने लिखा शोक पत्र, मोदी का जवाब पढ़ हो जाएंगे भावुक

By आजाद खान | Updated: February 16, 2023 18:29 IST

बच्चे के शोक पत्र का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा है, 'मां का निधन होना अपूरणीय क्षति होती है और इसकी पीड़ा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की मां के देहांत पर एक बच्चे ने शोक पत्र लिखा है। इसका जवाब पीएम मोदी ने भी दिया और बच्चे से अपनी भावना को व्यक्त किया है। ऐसे में दोनों के पत्र को भाजपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

नई दिल्ली: पीएम मोदी की मां की मौत पर दुख जताते हुए एक दूसरी कक्षा के बच्चे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है जिसका जवाब नरेंद्र मोदी ने खुद दिया है। दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को पीएम मोदी की मां का देहांत हो गया था, ऐसे में इसका शोक जताते हुए करीब छह-सात साल के आरुष श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर अपनी भावना को व्यक्त किया है। 

बता दें कि बीजेपी नेता और विधायक खुशबू सुंदर ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने आरुष श्रीवास्तव और पीएम के पत्र को शेयर किया है। पीएम मोदी ने न केवल आरुष श्रीवास्तव के पत्र का जवाब दिया है बल्कि मां के प्रति अपनी भावना भी जाहिर की है। 

पत्र में आरुष श्रीवास्तव ने क्या लिखा है

विधायक खुशबू सुंदर द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में आरुष श्रीवास्तव के पत्र को पोस्ट किया गया है। आरुष श्रीवास्तव ने अपने शोक पत्र में लिखा है कि 'प्रधानमंत्री जी नमस्कार, आज टीवी पर आपकी परमप्रिय माता के निधन का समाचार देखकर बेहद दुःख हुआ।' उस छोटे से बच्चे ने आगे लिखा कि, 'कृपया मेरी संवेदनाएँ स्वीकार करें, मैं प्रार्थना करता हूँ कि, ईश्वर आपकी माता की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। प्रणाम।' 

पीएम मोदी ने दिया यह जवाब

आरुष श्रीवास्तव के शोक पत्र पर पीएम मोदी ने भी जवाब दिया है और लिखा है, 'आरुष श्रीवत्स जी, मैं आपकी हार्दिक संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं, जो आपने मेरी माता के निधन पर व्यक्त की हैं।' पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि, 'मां का निधन होना अपूरणीय क्षति होती है और इसकी पीड़ा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। अपने विचारों और प्राथनाओं में जगह देने के लिए मैं आपका आभारी हूं, आपकी यही भावनाएं मुझे इस दुःख से उबरने की शक्ति और हिम्मत प्रदान करती हैं। मैं एक बार फिर आपकी संवेदनाओं के लिए आभार प्रकट करता हूं।' 

ट्वीट को शेयर करते हुए भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने क्या लिखा है

खुशबू सुंदर ने दोनों पत्र को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि यह एक सच्चे स्टेट्समैन की खूबी है कि वह एक बच्चे द्वारा लिखे गए पत्र का भी जवाब देते है। उनके अनुसार, पीएम मोदी द्वारा दिए गए जवाबी पत्र एक जीवन बदलने वाले संकेत हैं। ऐसे में ये संकेत इस युवा के जीवन को सही दिशा दे सकती है, ऐसा भाजपा नेता का मानना है।  

टॅग्स :अजब गजबनरेंद्र मोदीट्विटरBJPMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO