लाइव न्यूज़ :

तुर्की के इस्लामिक प्रचारक को 1075 साल की जेल, 1000 गर्लफ्रेंड के साथ करता था ऐश, घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2021 18:17 IST

तुर्की की एक अदालत ने इस्लामिक टेलीविजन प्रचारक अदनान ओक्तार को 1075 साल जेल में रहने की सजा सुनाई है...

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में इस्लामिस्ट प्रचारक को मिली अजीबोगरीब सजा। अदनान ओक्तार यौन अपराध में दोषी करार।1075 साल की हुई जेल।

तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता को ऐसी सजा सुनाई गई है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां अदनान ओक्तार नामक शख्स को इस्तांबुल की एक अदालत ने 1075 साल की सजा दी है। 

अदनान ओक्तार 10 मामलों में दोषी

अदनान को नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्‍य जासूसी समेत 10 अलग-अलग मामलों मे दोषी पाया गया है। खास बात ये है कि इस दौरान कुल 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला, जिनमें से 78 को गिफ्तार भी किया गया।

अदनान ओक्तार चलाते हैं टीवी चैनल 

अदनान ओक्तार ने 1970 के अंत में अपने अनुयायियों का एक संगठन बनाया था। उनपर क्रिमिनल गैंग बनाने का कई चार्ज लग था, लेकिन वो रिहा हो गए। तुर्की के जाने-माने इस्लामिक टीवी प्रचारक अदनान ओक्तर अपना टीवी चैनल ‘A9’ भी चलाते हैं। इस टीवी चैनल पर इस्लामिक विषयों पर टॉक शो आयोजित किया जाता था।

अदनान ओक्तार लड़कियों को ‘किटेन’ कहर संबोधित करता था।

अदनान ओक्तार महिलाओं के साथ करता था डांस

अदनान पर कट्टरपंथी मतों पर उपदेश देने का आरोप है। ये शख्स टीवी शो में महिलाओं के साथ डांस करता था और उन्हें बिल्लियां बुलाता था। वहीं वो कुछ लड़कों के साथ गाना गाते हुए भी नजर आए थे, जिन्हें वो 'लायन्स' कह रहे थे। साल 2018 में पूरे तुर्की में छापेमारी हुई, जिसमें कई अनुयायियों की गिरफ्तारी हुई थी।

अदनान ओक्तार की 1 हजार गर्लफ्रेंड

अदालत में सुनवाई के दौरान कई खौफनाक राज से पर्दा उठा। इस दौरान अदनान ने बताया कि उसकी एक हजार गर्लफ्रेंड हैं। अदनान का कहना है कि वह पिता बनने की असाधारण क्षमता रखता है।

अदनान ओक्तार ने अपने अनुयायियों के समूह बनाने की शुरुआत 1970 के दशक के आखिरी वर्षों में की थी।

अदनान ओक्तार ने किया महिलाओं के साथ यौन शोषण, घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां बरामद

एक महिला ने सुनवाई को दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उनका और कई महिलाओं का यौन शोषण किया। अदनान पर रेप का आरोप भी लगा और उसके घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां भी बरामद हुईं, जो अदनान जबरन महिलाओं को देता था।

टॅग्स :तुर्कीरेपक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमओएमजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो