लाइव न्यूज़ :

पान और गुटखा खाने वाले हो जाएं सावधान?, भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर थूकने-गंदगी फैलाने पर 581 लोगों पर जुर्माना, 1,17,100 रुपये की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 14:29 IST

स्वच्छता नियमों को लागू करने और यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्य बल का भी गठन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर एवं बैनर भी वितरित किए जाते हैं।स्वच्छ और अधिक सुखद वातावरण बनाना है। टिकट कलेक्टरों और आरपीएफ के साथ मिलकर काम करता है।

भुवनेश्वरः पूर्व तट रेलवे के अधिकारियों ने मार्च के दौरान ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर थूकने और गंदगी फैलाने के आरोप में 581 लोगों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे परिसर में साफ-सफाई में सुधार और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई पहल का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च में कुल 1,17,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि स्वच्छता नियमों को लागू करने और यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्य बल का भी गठन किया गया है।

यह कार्य बल स्टेशन प्रबंधकों, टिकट कलेक्टरों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर काम करता है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाते हैं, साथ ही पोस्टर एवं बैनर भी वितरित किए जाते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सख्त सतर्कता पर पूर्व तट रेलवे के ध्यान का दायरा उसके अधिकार क्षेत्र के सभी स्टेशनों तक बढ़ा दिया गया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका उद्देश्य सभी यात्रियों के लिए एक स्वच्छ और अधिक सुखद वातावरण बनाना है। 

टॅग्स :Railway Policeभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल