लाइव न्यूज़ :

नार्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ दिल्ली में फिर हुई छेड़खानी, लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए,वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 22, 2021 16:16 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में काफी गुस्सा है । दरअसल इस वीडियो में नार्थ ईस्ट की कुछ महिलाओं के साथ कुछ लड़के बदतमीजी कर रहे थे और उनसे रात भर का रेट पूछ रहे थे ।

Open in App
ठळक मुद्देनार्थ ईस्ट की महिलाओं के साथ दिल्ली के कुछ लड़कों ने की बदतमीजीमहिलाओं से लड़कों ने उनसे रातभर का रेट पूछामहिलाओं ने लड़को का विरोध किया और उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई

दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसमें नार्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों के साथ कुछ लड़के बदतमीजी कर रहे थे । यह मामला हौज खास विलेज का है , जहां कुछ महिलाओं ने वीडियो में दिख रहे हैं । लोगों पर महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है । लड़कियों ने बताया कि ये लोग उनसे  रात भर का रेट पूछ रहे थे।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है । वीडियो वायरल हो गया  । यह मामला वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों से संपर्क किया । दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक पीड़ितों ने बताया कि 18-19 जुलाई की रात को वह अपने तीन दोस्तों के साथ हौज खास के एक बार में गई थी । जब वह बार से निकलकर यगर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी तो कुछ मनचले उनपर भद्दे कमेंट करने लगे । 

सोशल मीडिया पर वायरल  इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं इन बदतमीज लड़कों को डांट रही हैं । महिलाओं ने बताया कि वह लड़के उनसे रात भर का रेट पूछ रहे थे । जब महिला और उनकी दोस्तों ने लड़कों का विरोध करना शुरू किया तो उनमें से एक शख्स कान पकड़कर माफी मांगने लगा । जानकारी के मुताबिक इन लड़कों के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है । लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए । एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे लोग मानसिक तौर पर बीमार होते हैं । हमारे देश में महिलाओं पर सारी पाबंदियां है लेकिन लड़कों पर नहीं ।  

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?