लाइव न्यूज़ :

गजब! महिला को एक स्पैम मेल ने रातोंरात बना दिया करोड़पति, 31 दिसंबर को खरीदी लॉटरी ने लौरा को 3 मिलियन डॉलर से किया मालामाल, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: January 23, 2022 13:55 IST

महिला के मुताबिक, उसने यह लौटरी 31 दिसंबर को खरीदी थी। उसे जरा भी उम्मीद नहीं था कि वे इतनी बड़ी रकम भी जीतेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक अमेरिकी महिला के 3 मिलियन डॉलर लौटरी जीतने का मामला सामने आया है।महिला को इसकी खबर उसके मेल के स्पैम फोल्डर से मिली थी। इनाम जीतने के बाद महिला ने जल्द रिटायर होने की इच्छा जताई है।

किस्मत कब किसको और कहां अमीर बना दे तो किसी को एक दम रास्ते पर ला दे। एक ऐसा ही मामला देखने को आया है जहां अमेरिका की रहने वाली लौरा स्पीयर्स रातों रात करोड़पति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, लौरा स्पीयर्स 31 दिसंबर को एक लॉटरी खरीदी थी जिसमें अच्छा इनाम जीतने की बात कही जा रही थी। इसके बाद महिला एक दिन अपना मेल चेक करती है तो क्या देखते है कि वह करोड़पति बन गई है। कुछ दिन पहले ही खरीदे हुए लॉटरी को उन्होंने जीत लिया था। यह बात जानकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लौरा स्पीयर्स ने तीन मिलियन डॉलर (करीब 22 करोड़) की लॉटरी जीती है जो अपने आप में बहुत बड़ा इनाम है।

कैसे पता चला कि वह बन गई है करोड़पति

लौरा स्पीयर्स के मुताबिक, उन्होंने 31 दिसंबर को मिशिगनलॉटरी डॉट कॉम (MichiganLottery.com) से को लौटरी खरीदी थी जिसके बाद वह उसे चेक करना भुल गई थी। अचानक एक दिन जब वे अपना स्पैम मेल चेक कर रही थी तब उन्हें एक मेल मिला था जिसमें यह कहा गया था कि वे मिलियनर बन गई है। लौरा ने बताया कि वे एक मेल को खोजने के लिए अपने मेल के स्पैम फोल्डर में गई थी जहां उनके करोड़पति बनने की खबर मिली थी। इसके बाद महिला ने अपने खरीदी हुई लौटरी को कंपनी के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया तब उन्हें पता चला की वे सच में इस लौटरी को जीत गई है।  

सोशल मीडिया पर शेयर किया किस्सा

मिलियनर बनने के बाद लौरा ने अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि वे इस लौटरी के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी थी जिसके बाद उन्होंने इस लौटरी को खरीदा था। महिला को जब यह पता चल गया था कि उसने लौटरी जीती है तो वे इसे पाने के लिए कंपनी के हेडक्वार्टर पर गई थी और अपने इनाम को लिया था।

मिशिगन लौटरी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला का टिकट पांच व्हाइट बॉल से मैच कर गया। यही नहीं महिला के पास मेगाप्लायर था जिससे लौटरी एक मिलियन डॉलर से बढ़कर तीन मिलियन डॉलर हो गया था। 

महिला ने बताया कि वे लौटरी के इनाम को घरवालों में शेयर करेगी और वे जल्द से जल्द अपने काम से रिटायर होंगी। इस घटना के बाद महिला ने कहा कि वे अब अपने मेल की सेटिंग को भी बदल देंगी और उसे सेफ सेंडर्स लिस्ट में शामिल कर देंगी। 

टॅग्स :USAअजब गजबफेसबुकअमेरिकारिटायरमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO