लाइव न्यूज़ :

'सुप्रीम' सुनवाई से पहले NCP नेता नवाब मलिक का शायराना ट्वीट चर्चा में, कहा- 'हम होंगे कामयाब'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 10:14 IST

Maharashtra Govt Formation: शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।जबकि शिवसेना ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन के पास 165 विधायकों का समर्थन है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने दावा किया है कि फड़नवीस के पास 170 विधायकों का समर्थन है। 288 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन का मामला सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ गया है जिसने केंद्र सरकार से कहा है कि वह आज (25 नवंबर) को राज्यपाल का पत्र कोर्ट को सौंपे जिसमें देवेंद्र फड़नवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में आज 10.30 से सुनवाई है, इसके पहले एनसीपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नवाब मलिक अपने एक शायराना ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि हम होंगे कामयाब। 

नवाब मलिक ने ट्वीट किया, ''अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की...हम होंगे कामयाब।''

नवाब मलिक के इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये गठबंधन का ही असर है कि आप संजय राउत की तरह चीप शायरी करने लगे है। 

वहीं कुछ लोगों ने अजीत पवार को लेकर भी ट्वीट किया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह बीजेपी नेता द्वारा राज्य में सरकार बनाने के लिए किए गए दावे का पत्र भी अदालत के समक्ष सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई के दौरान पेश करे। 

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  जबकि शिवसेना ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन के पास 165 विधायकों का समर्थन है और वह आसानी से विधानसभा में बहुमत साबित कर देगा। बीजेपी ने दावा किया है कि फड़नवीस के पास 170 विधायकों का समर्थन है। 288 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशिव सेनामहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो