लाइव न्यूज़ :

अद्भुत! अंतरिक्ष में अब तक देखे गए सबसे दूर के तारे की हुई खोज, सूर्य से अरबों साल पहले आ गया था अस्तित्व में

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2022 07:49 IST

हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने अभी तक का सबसे सुदूरवर्ती तारे को खोजा है। यह तारा इतना दूर है कि इसकी रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने में 12.9 अरब साल लग गए।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरिक्ष में अब तक देखे गए सबसे दूर के तारे की खोज, इसके प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 12.9 अरब साल लगे।नया खोजा गया तारा सूर्य से कम से कम 50 से 500 गुना बड़ा और लाखों गुना ज्यादा चमकीला है।अनुमान के अनुसार यह तारा अंतरिक्ष के शुरुआती वर्षों में ही अस्तित्व में आ गया था।

अंतरिक्ष के बारे में लगातार और नया जानने की इंसान की कोशिशों के बीच एक अद्भुत तलाश वैज्ञानिकों ने की है। दरअसल नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से वैज्ञानिकों ने अब तक के देखे गए सबसे दूर के एक अकेले तारे का पता लगाया है। इसका उपनाम एरेन्डेल (Earendel) रखा गया है। इसकी दूरी करीब 28 अरब प्रकाश वर्ष है।

एरेन्डेल (Earendel) एक पुराना अंग्रेजी का शब्द है जिसका मतलब 'सुबह का तारा' या 'उगता हुआ तारा' होता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस तारे की खोज से हमारे अंतरिक्ष के अस्तित्व में आने के शुरुआती वर्षों के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी।

बिग बैंग के कुछ साल बाद बन गया था Earendel तारा

अनुमान के अनुसार नया खोजा गया तारा Earendel ब्रह्मांड में करीब 13.8 साल पहले हुए बिग बैंग के ठीक बाद पहले कुछ अरब वर्षों के भीतर ही अस्तित्व में आ गया था। नासा ने इस तारे की खोज को 'रिकॉर्ड-ब्रेकिंग' बताया है। इसके बारे में बुधवार को रिपोर्ट प्रकाशित की गई।

हबल के आधिकारिक पेज पर इस खोज के बारे में कहा गया है, 'नया खोजा गया तारा इतनी दूर है कि उसके प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 12.9 अरब साल लगे हैं, हमें ऐसा लगता है कि यह प्रक्रिया तब शुरू हुई जब अंतरिक्ष अपनी वर्तमान आयु का केवल 7 प्रतिशत था।' 

सूर्य के मुकाबले काफी विशाल और चमकीला है Earendel 

शोध दल का अनुमान है कि यह नया खोजा गया तारा सूर्य से 50 से 500 गुना बड़ा और लाखों गुना ज्यादा चमकीला है। एक तरह से यह ज्ञात मौजूदा बड़े तारों को इन मामलों में टक्कर देता नजर आता है।

बाल्टमोर के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के ब्रायन वेल्च के नेतृत्व में टीम ने इस खोज में अहम योगदान दिया। खोज के बारे में बात करते हुए, ब्रायन वेल्च ने कहा, 'ऐसा लगता है कि हम वास्तव में एक दिलचस्प किताब पढ़ रहे हैं, लेकिन हमने दूसरे अध्याय के साथ शुरुआत की और अब हमारे पास यह देखने का मौका होगा कि यह सब कैसे शुरू हुआ।'

एरेन्डेल (Earendel) तारे पर जल्द ही वेब टेलीस्कोप (Webb telescope) का उपयोग कर नजर रखा जाएगा। वेब टेलीस्कोप में इंफ्रारेड लाइट के प्रति उच्च संवेदनशीलता है, जिसकी जरूरत इस तारे के बारे में और जानने के लिए पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तारे का प्रकाश ब्रह्मांड के विस्तार के साथ लंबी इंफ्रारेड वेबलेंथ में बदल गई है।

खोजी टीम के सदस्य जोस मारिया डिएगो ने कहा, 'वेब से ली गई तस्वीरें और स्पेक्ट्रा हमें यह पुष्टि करने की अनुमति देगा कि एरेन्डेल वास्तव में एक तारा है, और इसकी आयु, तापमान, द्रव्यमान और रेडियस को लेकर अधिक विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।'

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो