लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi: मोदी का फोन कॉल नहीं उठा रहे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, हेल्लो-हेल्लो करते रहे...

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 16:05 IST

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पीएम मोदी का फोन कॉल नहीं ले रहे हैं। मोदी लगातार उन्हें फोन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्याम रंगीला ने बनाया वीडियो, मोदी की आवाज में लगाया नीतीश कुमार को फोन लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को नहीं मिला बहुमत एनडीए 300 के करीब पहुंचा

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पीएम मोदी का फोन कॉल नहीं ले रहे हैं। मोदी लगातार उन्हें फोन कर रहे हैं। रिंग बज रही है लेकिन दोनों में से कोई भी मोदी का फोन पिक नहीं कर रहे हैं। दरअसल, दोनों नेताओं को फोन कॉल पीएम मोदी नहीं बल्कि, उनकी मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला ने किया है।

श्याम ने एक वीडियो अपने एक्स एकाउंट से शेयर की है। जिसमें वह मोदी जी की आवाज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को फोन लगा रहे हैं। श्याम रंगीला का यह वीडियो लोकसभा चुनाव के परिणाम की ओर है, जिसमें बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी बहुमत से दूर है। बीजेपी 240 सीटों पर लीड कर रही है, जिसमें तीन सीट पर उसे जीत हासिल मिली है। हालांकि, एनडीए 300 के करीब है।

लेकिन, इस बीच खबरें आने लगी हैं कि इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने नीतीश और चंद्रबाबू नायडू से बात की है। कहा जा रहा है कि अगर दोनों नेता एक बार फिर एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया गठबंधन में आ जाए तो तीसरी बार नरेंद्र मोदी का पीएम बनने का सपना टूट सकता है। बहरहाल, यह सब तो भविष्य के गर्भ में है।

एक नजर लोकसभा चुनाव के परिणामों पर

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। एग्जिट पोल में दिखाए गए सभी रुझान ध्वस्त हुए हैं। बीजेपी को 300 पार दिखाने वाले एग्जिट पोल सुबह से ही फेल होते दिखे। शाम चार बजे तक बीजेपी 245 सीटों पर लीड बनाए हुए थी।

जिसमें 5 सीट पर जीत मिली और 240 सीटों पर लीड बनी रही। वहीं, कांग्रेस 97 सीटों पर आगे रही। समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे रही। टीएमसी 29 सीटों पर आगे रही। जेडीयू 14 सीटों पर आगे रही। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव परिणाम 2024सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?