लाइव न्यूज़ :

साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए 'पुष्पराज' बनी नागपुर पुलिस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा पोस्ट

By फहीम ख़ान | Updated: February 18, 2022 09:27 IST

हाल के दिनों में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के मुख्य किरदार ‘पुष्पराज’ की तस्वीर अपनी इस पोस्ट में जोड़ते हुए नागपुर पुलिस ने कहा है कि ‘मैं लिंक खोलेगा नहीं’। अपने इस ट्वीट के माध्यम से नागपुर पुलिस ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर सोशल मीडिया में एक्टिव लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘पुष्पराज’ की तस्वीर के साथ नागपुर पुलिस ने कहा है कि ‘मैं लिंक खोलेगा नहीं’पुलिस ने अपनी इस पहल को ‘पुष्पराज ऑफ साइबर सेफ्टी’ नाम दिया है

नागपुरः सोशल मीडिया में नागपुर पुलिस बेहद एक्टिव रहती है। नागपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल से किए जाने वाले कई मैसेज हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं। इससे पूर्व भी नागपुर पुलिस द्वारा की गई पोस्ट बहुत वायरल हुई है। हिंदी फिल्मों के कई सेलेब्स भी नागपुर पुलिस को फॉलो करते हैं। इस बार नागपुर पुलिस का एक ट्वीट धूम मचा रहा है।

हाल के दिनों में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के मुख्य किरदार ‘पुष्पराज’ की तस्वीर अपनी इस पोस्ट में जोड़ते हुए नागपुर पुलिस ने कहा है कि ‘मैं लिंक खोलेगा नहीं’। अपने इस ट्वीट के माध्यम से नागपुर पुलिस ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर सोशल मीडिया में एक्टिव लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। उन्होंने अपना यह ट्वीट ‘पुष्पा’ फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन को भी टैग किया है।

{{{{twitter_post_id####

}}}}

पुलिस ने अपनी इस पहल को ‘पुष्पराज ऑफ साइबर सेफ्टी’ नाम दिया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया का चलन जिस तेजी से बढ़ा है, उसी के साथ ई-मेल और व्हाट्सएप्प के माध्यम से लुभावने इनाम की लिंक भेजने का चलन भी बढ़ता दिख रहा है।

जनजागरण का प्रयासकई बार इनाम की लालच में लिंक को क्लिक करने वाले लोगों के बैंक खातों से राशि उड़ा ली गई है। इसी को देखते हुए बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने की कोशिश नागपुर पुलिस की ओर से होती दिख रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का इस्तेमालसाइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश भी नागपुर पुलिस करती दिख रही है। अपनी इस पहल के लिए अक्सर नागपुर पुलिस ट्रेंडिंग आइडिया इस्तेमाल करती है। इस बार उन्होंने साइबर अपराध रोकने के लिए ‘पुष्पा’ फिल्म का डायलॉग इस्तेमाल किया है, जिसे सोशल मीडिया में खूब पसंद भी किया जा रहा है। हजार से ज्यादा लोगों ने नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को लाइक किया है, वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे री-ट्वीट किया है।

टॅग्स :Nagpur PoliceNagpurCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टबड़ी बुराई के आगे छोटी भी अच्छी लगने लगती है!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो