लाइव न्यूज़ :

वायरल: CAB के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने बनवाया टैटू, तस्वीर शेयर कर किया जा रहा है ये दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 15:32 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के जामिया इलाके से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गया है। देश के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Open in App

एक और जहां नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसके समर्थन में वाराणसी की कुछ मुस्लिम महिलाएं टैटू बनवा रही हैं। जिसका दावा सोशल मीडिया पर कुछ लोग कर रहे हैं।जिनकी तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो रही है। इनके तस्वीरों को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि ये उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में हिंसा फैला रहे हैं। नाागरिकता कानून का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जामिया इलाके में पिछले दो-तीन दिनों से चल रहा है। 

टैटू बनवाती महिलाओं की तस्वीर शेयर करते हुए, यूजर आलोक तिवारी ने लिखा है, ''वाराणसी में CAB के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने बनवाया टैटू। टैटू बनवाने वाली इक्रा खान ने कहा कि जो लोग इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वो इससे सिख लें और इस बिल को समझें। इक्रा आगे कहती हैं कि बिल नुकसान दायक नहीं है। ये फोटो उन लोगो के मुंह पर तमाचा है जो कैब का विरोध कर रहे हैं।'' आलोक तिवारी के ट्विटर अकाउंट पर 107 हजार फॉलोअर्स हैं। 

इसके अलावा भी इन महिलाओं की तस्वीर कई लोगों ने शेयर किया है। खबर को न्यूज 18 ने भी प्रकाशित किया है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

नागरिकता (संशोधन) कानून क्या है?

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो