लाइव न्यूज़ :

मां से मिले योगी आदित्यनाथ तो शायर मुनव्वर राणा ने साझा किया अपना मशहूर शेर, लोगों ने ऐसी बातें बोलनी शुरू कर दी

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 08:57 IST

याद हो कि मुनव्वर राणा ने यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान डर का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह प्रदेश छोड़ कलकत्ता चले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर शायर मुनव्वर राणा ने योगी आदित्यनाथ के लिए अपना मशहूर शेर साझा किया हैमुनव्वर राणा ने लिखा- मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फरिश्ता हो जाऊँ, माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊंसोशल मीडिया पर लोग मुनव्वर राणा को एक बार फिर ट्रोल कर रहे हैं

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों अपनी मां से मिलने उत्तराखंड के अपने पैतृक घर पहुंचे थे। एक बड़े सूबे के मुखिया (संन्यासी) के अपनी मां से सालों बाद हुई मुलाकात की तस्वीरें देख लोगों के मन में कई तरह के भाव फूटे। मशहूर शायर मुनव्वर राणा भी इससे अछूते नहीं रहे। उन्होंने भी योगी की उनकी मां से मिलने की तस्वीर के साथ मां पर लिखे अपने मशहूर शेर साझा किए।

शेर कुछ यूं हैं- मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फरिश्ता हो जाऊँ, माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं।  मुनव्वर राणा के इस शेर के कई-कई माएने निकाले जा रहे हैं। याद हो कि मुनव्वर राणा ने यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान डर का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह प्रदेश छोड़ कलकत्ता चले जाएंगे।

इस बीच मुनव्वर राणा के योगी की तस्वीर साझा कर, उनके लिए शेर कहने का लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। कोई उनके हृदय परिवर्तन की बात कहा तो किसी ने उन्हें शातिर बताया। किसी ने उन्हें चापलूस तक कहा। इसके साथ कइयों ने इस शेर को तोड़-मरोड़ कर उनपर निशाना साधने का काम किया।

एक यूजर ने लिखा, डर या हताशा हो लेकिन योगी जी के उत्तरप्रदेश में अच्छे अच्छे लोगो का हृदय परिवर्तन हो रहा है। एक अन्य ने, उनके पलायन वाले खबर की कटिंग साझा करते हुए लिखा, आपके जाने का इंतजार कब खत्म होगा?

एक ने लिखा- मख्खनबाजी भी एक कला है  राणा जैसे कलाकार अपनी खीज मिटाने के लिए गाहे बगाहे पेश करते रहते हैं..वैसे डर कम हुआ या नहीं.. !!

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा कि यह इनका पुराना खेल है। ऐसी ही मक्खन बाजी में इन्होंने सोनिया गांधी के लिए भी 2 बीघा लंबा शायरी लिखा है जिसमे उन्हें किसी देवी से कम नही दिखाया है।

एक अन्य ने शेर को बिगाड़ते हुए लिखा, मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से डेढ़ स्याणा हो जाऊँ, UP छोड़ दूंगा कहकर फिर से योगी की चापलूसी में राणा हो जाऊं।

टॅग्स :Munavwar RanaYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो