लाइव न्यूज़ :

Mumbai Local Train Video: 'सैंया मारे सटा सट', पर लड़की ने किया ऐसा डांस, रेलवे से एक्शन लेने की मांग, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 24, 2024 16:53 IST

Mumbai Local Train Video: सोशल मीडिया पर कम समय लोकप्रियता हासिल करने की होड़ मची हुई है। आज के युवा इंस्ट्राग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर रील्स बनाने के लिए मर्यादा तोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई लोकल रेल में लड़की ने किया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो पर रेलवे से एक्शन लेने की मांग वायरल वीडियो को करीब एक मिलियन व्यूज मिले

Mumbai Local Train Video:सोशल मीडिया पर कम समय लोकप्रियता हासिल करने की होड़ मची हुई है। आज के युवा इंस्ट्राग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर रील्स बनाने के लिए मर्यादा तोड़ रहे हैं। मेट्रो, भारतीय रेल में कामुक डांस कर वीडियो शूट किए जा रहे हैं और उसे चंद भर की लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

ताजा मामला मुंबई की लोकल ट्रेन से आया है। यहां पर एक लड़की के द्वारा ऐसा डांस किया गया कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो को करीब एक मिलियन लोगों ने देखा है। एक हजार से ज्यादा कमेंट्स, 800 से ज्यादा रिट्वीट, 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

एक्स एकाउंट पर देसी मोजिटो नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखने में मिल रहा है कि एक काले रंग के वस्त्र में लड़की अपने सीट पर बैठी है। वीडियो के शुरू होते ही वह खड़ी होती है और कामुक डांस की प्रस्तुति देती हैं। वह रेल में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई स्टेप्स भी करती हैं।

लड़की भोजपुरी गाने सैंया मारे सटा सट पर डांस करती हैं। लड़की के इस डांस पर कुछ ने अपना चेहरा बैग से छिपा लिया, जबकि अन्य पीछे मुड़ गए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह इस वीडियो का किसी भी तरह से हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। वीडियो के संबंध में मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त ने मध्य रेलवे सुरक्षा विभाग को घटना की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई

मुंबई लोकल रेल में वायरल वीडियो पर लोगों के द्वारा कमेंट्स भी आए।

एक यूजर ने लिखा कि कोई इसे 10 मिनट तक पीटता क्यों नहीं है।

एक यूजर ने लिखा कि अब तो यह ज्यादा ही होने लगा है। परिवार के साथ अब यात्रा भी नहीं कर सकते हैं।

रेलवे को टैग कर अन्य यूजर ने ऐसे लोगों को पर एक्शन लेने की मांग की है।

टॅग्स :मुंबईRailway Policeरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सवायरल वीडियोसोशल मीडियाRailway Protection Force- RPFViral Videosocial media
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?