लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर धोनी की बेटी जीवा बनी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 13:46 IST

एमएस धोनी फिलहाल 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग के लिए कश्मीर में भारतीय सेना के साथ मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान बॉर्डर पर निगरानी भी की। धौनी की यह आर्मी ट्रेनिंग 15 अगस्त को पूरी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जीवा धोनी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी मां साक्षी धोनी हैंडल करती हैं।

क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो जिसमें वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में दिख रही हैं, वायरल हो रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीवा धौनी का यह अंदाज देखने को मिला। जीवा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसमें उन्होंने झांसी की रानी बन मंच पर प्रोग्राम किया। 

वीडियो में जीवा के साथ स्कूल के और भी कई बच्चे दिख रहे हैं। जो देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले वीरों की वेशभूषा में हैं। कोई महात्मा गांधी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस बना है तो कोई चंद्रशेखर आजाद, जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह के ड्रेस में दिख रहा है। 

जीवा ने एक हाथ में तलवार और दूसरे में ढाल पकड़ रखी थी। उन्होंने सिर पर पगड़ी पहन रखी थी। इस पेशकश के दौरान सभी बच्चों ने 'नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं...' गीत पर प्रस्तुति दी। जीवा का यह वीडियो धोनी के फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। 

बता दें कि जीवा उन स्टार किड्स में से हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चा होती है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जीवा का ये अकाउंट उनकी मां और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हैंडल करती हैं।  

टॅग्स :जीवाएमएस धोनीवायरल वीडियोस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?