लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः खदान की खुदाई में महिला को मिला 2.08 कैरेट का हीरा, चमकी किस्मत, जानिए कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 13:02 IST

हीरा कार्यालय, पन्ना के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इंटवाकला गांव की चमेली बाई को हाल में कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदान में 2.08 कैरेट का हीरा मिला। इस खदान को उसने पट्टे पर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे इंटवाकला गांव की चमेली बाई ने खदान को पट्टे पर लिया था महिला ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया हैनीलामी के बाद 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर शेष रकम हीरा पाने वाले व्यक्ति को दे दिया जाएगा

पन्नाः मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक महिला को उथली खदान की खुदाई में 2.08 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिलने से उसकी किस्मत चमक गई है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये तक आंकी जा रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हीरा कार्यालय, पन्ना के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इंटवाकला गांव की चमेली बाई को हाल में कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदान में 2.08 कैरेट का हीरा मिला। इस खदान को उसने पट्टे पर लिया था। उन्होंने बताया कि महिला ने इस हीरे को मंगलवार को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया। सिंह ने बताया कि यह उज्ज्वल किस्म का हीरा है और इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये तक आंकी जा रही है।

अधिकारी अनुपम सिंह ने कहा कि अब आने वाले हीरा नीलामी में इसे नीलाम किया जाएगा। नीलामी के बाद 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर शेष रकम हीरा पाने वाले व्यक्ति को दे दिया जाएगा। वहीं, हीरा पाने वाली महिला के पति अरविंद सिंह ने कहा, ‘‘हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसों से अब वह पन्ना में जमीन खरीद कर अपना मकान बनाएंगे।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशपन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल