लाइव न्यूज़ :

मप्र: उफनती नदी में मोटी लकड़ी के सहारे 16 किलोमीटर तक बहती रही महिला, 8 घंटे बाद ऐसे बची जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 09:54 IST

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि महिला के दोबारा बह जाने के बाद वह एक मोटे लकड़ी के सहारे 16 किलोमीटर तक नदी में बहती रही थी। इसके बाद दूसरे गांव वालों ने उसे बहते हुए देखा और उसे बाहर निकाला है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बंधन मनाने के लिए मायके जा रही महिला नदी में गिर गई थी।महिला को बचाने के लिए पांच तैराकों के बचाने के बाद फिर महिला बह गई थी। आठ घंटे बाद महिला को सुरक्षित निकाला गया है और वह अब खतरे से बाहर है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में उफनती नदी को पार करते समय बही 35 वर्षीय एक महिला करीब 16 किलोमीटर दूर एक मोटी लकड़ी को पकड़े हुए मिली है। ऐसे में आठ घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद उसे शुक्रवार को नदी से बाहर निकाल कर बचा लिया गया है। 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे विदिशा की बेतवा नदी में घटी है। 

रक्षा बंधन मनाने के लिए मायके जा रही थी महिला

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने शुक्रवार को बताया कि सोनम दांगी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने मायके पड़रिया गांव जा रही थी, तभी रात्रि करीब आठ बजे बर्रीघाट पुल से मोटरसाइकिल फिसलकर उफनती बेतवा नदी में गिर गई और सोनम काफी दूर बह गई। 

मामले में बोलते हुए राजेश राजौरा ने बताया कि सोनम के भाई को तत्काल बचा लिया गया, लेकिन सोनम काफी तलाश करने के बाद रात 11 बजे बेतवा नदी के गंज स्थित एक निर्माणाधीन पुल के एक खंभे में लगे लोहे के सरियों के बीच मिली। 

राजौरा ने बताया कि रात्रि दो बजे से बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन बेतवा नदी में बाढ़ एवं अत्यधिक बहाव के कारण बचाव में लगी मोटर नौका वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। 

बचाने के बाद फिर बही महिला

उन्होंने बताया कि रात्रि करीब साढ़े चार बजे पांचवें प्रयास में नौका एवं उसके साथ पांच तैराक वहां तक पहुंच गए, लेकिन जब वे महिला को लाइफ जैकेट पहनाकर वहां से ला रहे थे, तभी तेज बहाव के कारण मोटर नौका पलट गई। उन्होंने कहा कि सभी तैराक सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन महिला बह गई। वह एक मोटी लकड़ी के सहारे लगभग 16 किलोमीटर नदी में बहते हुए ग्राम राजखेड़ा पहुंच गई। 

इस तरह महिला को निकला गया बाहर

राजौरा ने बताया कि राजखेड़ा में लोगों ने महिला को नदी में एक मोटी लकड़ी को पकड़े हुए देखा, जिसके बाद फिर ट्यूब के माध्यम से उसे किनारे पर लाया गया एवं उसे बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि महिला हाइपोथर्मिया (अल्पताप) से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।  

टॅग्स :अजब गजबMadhya Pradeshसड़क दुर्घटनारक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी