लाइव न्यूज़ :

डांस से सोशल मीडिया का दिल जीतने वाले प्रोफेसर पर सीएम शिवराज भी हुए फिदा, वीडियो शेयर करके ऐसी की तारीफ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 1, 2018 19:16 IST

डांस से सोशल मीडिया का दिल जीतने वाले प्रोफेसर पर सीएम शिवराज भी हुए फिदा, वीडियो शेयर करके कहा- मध्य प्रदेश में है खास बात

Open in App

सोशल मीडिया पर अपने डांस से तहलका मचा देने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव का जादू राज्य के सीएम पर भी चल गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने संजीव श्रीवास्तव का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफ़ेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की ज़िंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो ख़ास बात है..." विदिशा की भाभा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने अपने साले की शादी में गोविन्दा की फिल्म खुदगर्ज के गाने "मय से मीना से न पैमाने से..." पर डांस किया जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। 

पीपिंगमून वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने नागपुर से इंजीनियनिंग की है। संजीव श्रीवास्तव डांसर बनना चाहते थे। उन्होंने कई डांसिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया था। संजीव श्रीवास्तव मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के फैन थे। संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश की कई डांसिंग प्रतियोगिताओं में इनाम भी जीता है। श्रीवास्वत एमटेक की पढ़ाई तक डांसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे थे। 

46 वर्षीय श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 12 मई का है। वो अपने साले की शादी में गये हुए थे जहां उन्होंने डांस किया। श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी माँ भी क्लासिकल डांसर थीं। माँ को देखकर ही उनके अंदर डांसिंग का शौक जगा। आज के सितारों में श्रीवास्तव को ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ का डांस पसंद हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि अगर उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो वो जरूर करेंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वायरल वीडियोशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?