लाइव न्यूज़ :

Video: मरे हुए बच्चे को हथिनी अपने सूंड में उठाकर चली 7 किलोमीटर, वीडियो देख लोग रह गए दंग

By आजाद खान | Updated: May 29, 2022 18:44 IST

मामले में बोलते हुए वन अधिकारियों ने कहा कि वह हथिनी चूनाभाटी टी एस्टेट से अंबारी चाय बागान, डायना चाय बागान और न्यूडूअर्स चाय बागान गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक हथिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हथिनी को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह अपने बच्चे को लेकर 7 किलोमीटर तक चली है। वन अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त करीब 30-35 हाथी देखे गए थे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक हथिनी द्वारा सात किलोमीटर अपने मरे हुए बच्चे को लेकर जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह घटना जलपाईगुड़ी के अंबारी टी एस्टेट की बताई जा रही है जहां पर इस हथिनी को अपने बच्चे को ढोते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि जब एक मरे हुए हाथी के बच्चे की खबर बिन्नागुरी वन्यजीवों को मिली तो उनकी एक टीम घटनास्थप पर पहुंची थी। लेकिन टीम जब वहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि हथिनी अपने बच्चे को लेकर रेडबैंक टी एस्टेट चली गई है। हालांकि हाथिनी के इस बच्चे के मरने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे हथिनी अपने मरे हुए बच्चे को अपनी सूंड में उठा रही है और उसे लेकर जा रही है। मौके पर मौजूद वन अधिकारियों ने बताया कि हथिनी अपने बच्चे को लेकर एक चाय बगान से दूसरी चाय बगान तक गई थी। 

उनके मुताबिक, वह चूनाभाटी टी एस्टेट से अंबारी चाय बागान, डायना चाय बागान और न्यूडूअर्स चाय बागान गई थी। आपको बता दें कि यह घटना दो तीन दिन पुरानी है, लेकिन इस वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग अब खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

मरे हुए बच्चे को लेकर 7 किलोमीटर चली हथिनी

वन अधिकारियों के मुताबिक, जिस हथिनी का बच्चा मरा था, उसके साथ करीब 30-35 और हाथी भी थे जो एक साथ चल रहे थे। इस तरीके से उनके एक साथ रहने और चलने से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। 

वहीं इस पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा, "हथिनी ने एक बगीचे से दूसरे बगीचे में कम से कम 7 किलोमीटर की यात्रा की थी जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।" हालांकि अंत में हथिनी ने रेडबैंक चाय बागान की एक झाड़ी के पीछे बच्चे को छोड़कर चली गई थी। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपश्चिम बंगालहाथीForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'