लाइव न्यूज़ :

Modi Ji Thali: प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा से पहले न्यू जर्सी में लॉन्च हुआ 'मोदी जी थाली', जानिए क्या है खास

By आजाद खान | Updated: June 12, 2023 13:34 IST

अमेरिका के न्यू जर्सी में 'मोदी जी थाली'लॉन्च करने वाले रेस्तरां के मालिक ने कहा है कि "हमलोग विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम की थाली जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमें लोकप्रियता भी मिलेगी। अमेरिकी के भारतीय कम्युनिटी में विदेश मंत्री एस जयशंकर की भी लोकप्रियता बहुत है।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। ऐसे में उनकी यात्रा से पहले न्यू जर्सी में'मोदी जी थाली' को लॉन्च किया गया है। इस थाली को लॉन्च करने वाले रेस्तरां के मालिक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम से भी थाली लॉन्च करने की बात की है।

वॉशिंगटन डीसी: पीएम मोदी अमेरिका का दौरा करने वाले है और वे 21 से 24 जून तक यूएस में रहेंगे। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे से पहले एक रेस्तरां द्वारा 'मोदी जी थाली' लॉन्च करने की बात सामने आई है। इस थाली में भारतीय खानों के करीब-करीब हर व्यंजनों को रखा गया है। 

थाली को तैयार करने वाले रेस्तरां के भारतीय मालिक ने कहा है कि वे इसे लॉन्च करके काफी उत्साहित है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वे अगली बार विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम से भी थाली जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं। पीएम मोदी का यह पहला पहला राजकीय दौरा है। इससे पहले इस तरह के दौरे पर पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह भी गए थे। 

'मोदी जी थाली' की क्या है खुबियां

अमेरिका के न्यू जर्सी के एक रेस्तरां ने यह थाली लॉन्च किया है। यह थाली पीएम मोदी के अमेरिका में पहुंचने से पहले लॉन्च किया गया है। थाली के बारे में रेस्तरां के मालिक ने पूरी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस थाली को शेफ श्रीपद कुलकर्णी ने तैयार की है। 

थाली में हर भारतीय खानों को शामिल किया गया है जिसमें खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों दा साग, दम आलू टू कश्मीरी, ढोकला, छाछ और पापड़ भी मेनू में रखा गया है। बता दें कि पीएम मोदी का यह पहला राजकीय दौरा है। इस यात्रा का पूरा खर्च अमेरिकी सरकार उठाएगी। 

विदेश मंत्री के नाम से भी लॉन्च होगी थाली

'मोदी जी थाली' के लॉन्च से उत्साहित रेस्तरां के मालिक ने कहा है कि वे जल्द ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम से भी एक थाली लॉन्च करने वाले हैं। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि "हमलोग विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम की थाली जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमें लोकप्रियता भी मिलेगी। अमेरिकी के भारतीय कम्युनिटी में विदेश मंत्री एस जयशंकर की भी लोकप्रियता बहुत है।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो